बड़ी खबरें
Trending

संभाग स्तरीय एथलेटिक्स में प्रेमप्रकाश स्कूल की छात्राओं का : शानदार प्रदर्शन, सिद्धि का स्टेट लेवल पर चयन

Vishal Choyal

1 hour ago 111 views
शानदार प्रदर्शन, सिद्धि का स्टेट लेवल पर चयन

बागोद/बलवाड़ा।17 सितंबर 2026। इंदौर के राऊ स्थित एमराल्ड हाइट्स स्कूल में आयोजित संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रेम प्रकाश इंटरनेशनल स्कूल बागोद के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय की छात्रा सिद्धि दांगी का चयन राज्य स्तरीय (स्टेट लेवल) प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

प्रतियोगिता के अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में कक्षा आठवीं की छात्रा सिद्धि दांगी ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सिद्धि ने 100 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता, वहीं 200 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। 100 मीटर स्पर्धा में शानदार टाइमिंग और प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन आगामी स्टेट लेवल प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

इसी क्रम में विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा प्रियांशी दांगी ने भी अंडर-17 गर्ल्स लॉन्ग जंप स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।

छात्राओं की इस दोहरी सफलता पर संस्था के डायरेक्टर सतीश जैन एवं प्राचार्य विनोद कुमार कनेरे ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है और विद्यालय खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार मंच उपलब्ध कराता रहेगा।

संस्था प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय छात्राओं के कड़े अभ्यास के साथ-साथ स्पोर्ट्स टीचर्स अमन यादव, राज पटेल एवं शुभम मालवीया के कुशल मार्गदर्शन को दिया। विद्यालय परिवार ने सिद्धि दांगी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

10
पेज 1 / 2