सोरठी बारुल में आई माता जी के जन्मोत्सव : पर निकली भव्य शोभायात्रा
Vishal Choyal
सोरठी बारुल (बड़वाह)। 15 सितंबर 2026। ग्राम सोरठी बारुल में 13 सितंबर 2026 को सिरवी समाज की कुलदेवी आई माता जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन एवं ग्रामीणजन शामिल हुए।
शोभायात्रा ग्राम के मुख्य मार्गों से होकर निकाली गई। जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने आई माता जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और सुख-समृद्धि की कामना की।
शोभायात्रा में बड़वानी का प्रसिद्ध गंगवाल 99 बैंड ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियां दीं। वहीं, गायक विकास गंगवाल ने भजनों की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। आई माता जी के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम की जानकारी अजय काग ने दी। उन्होंने बताया कि आई माता जी के जन्मोत्सव के इस आयोजन में समाजजनों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
बलवाड़ा में विराजे बप्पा
17 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम
मिट्टी की प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण
7 करोड़ के स्वर्ण-हीरे के आभूषणों से सजे बप्पा
उज्जैन सहित 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
साथ रहने का लिया संकल्प
शालाओं में बेहतर हुई बैठक व्यवस्था
बलवाड़ा में लगातार तीसरे दिन जाम
चरवाहा बाल-बाल बचा,बागोद चौकी में दी सूचना