बड़ी खबरें
Trending

मिशन बेंचमार्क के तहत जनपद अध्यक्ष की पहल : शालाओं में बेहतर हुई बैठक व्यवस्था

Vishal Choyal

1 hour ago 27 views
शालाओं में बेहतर हुई बैठक व्यवस्था

खरगोन, 13 सितंबर 2026। भीकनगांव की शासकीय शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद द्वारा मिशन बेंचमार्क की शुरुआत की गई है। इसके तहत जनभागीदारी के माध्यम से सहयोग प्राप्त कर शालाओं में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और बैठक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में जनपद अध्यक्ष श्री सरदार रावत ने अपने गृह ग्राम की एकीकृत प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए टेबल-बेंच उपलब्ध कराकर बैठक व्यवस्था को व्यवस्थित करने की पहल की है।

कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद की इस पहल से प्रेरित होकर जनपद क्षेत्र की माध्यमिक शाला पिपल्या बुजुर्ग में भी विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। इस पहल से शासकीय शालाओं में विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में सहयोग मिल रहा है।

जनभागीदारी के माध्यम से शासकीय शालाओं में सुविधाओं के विस्तार की यह पहल मिशन बेंचमार्क के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ा रही है। इससे विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री सरदार रावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ें और अच्छा पढ़-लिखकर गांव का नाम रोशन करें। आप ही देश के भविष्य हैं। उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेकर मन लगाकर पढ़ाई करें।”

इस दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी निलेश सोलंकी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेशचंद पटेल, विकासखंड स्रोत समन्वयक जगदीश हिरवे, छात्रावास अधीक्षक मनोज मोरे, संकुल प्राचार्य मनोज श्रीवास सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

शेयर करें