खरगोन पीजी कॉलेज में डिजिटल शिक्षा की पहल : विद्यार्थियों को SWAYAM पोर्टल की दी जानकारी
Vishal Choyal
खरगोन। पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन में सोमवार को विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष कार्यशाला आयोजित की गई, जो महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. एस. चौहान के निर्देशन में सम्पन्न हुई।
यह कार्यशाला ऑनलाइन लर्निंग को बढ़ावा देने हेतु "स्वयं" (SWAYAM) पोर्टल पर आयोजित की गई।
इस विशेष कार्यशाला में "स्वयं" पोर्टल के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज पाटीदार उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि पोर्टल के माध्यम से जुड़कर विद्यार्थी अपने ज्ञान एवं कौशल में वृद्धि कर सकते हैं। पाटीदार ने विद्यार्थियों को पोर्टल के महत्व, एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट, पंजीयन प्रक्रिया, असाइनमेंट एवं परीक्षा प्रक्रिया की जानकारी दी।
डॉ. रावल ने ऑनलाइन लर्निंग के माध्यम से विद्यार्थियों को शैक्षणिक अवसरों का अधिकतम लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।
डॉ. जी. आर. मसार ने विद्यार्थियों से कहा कि वे पारंपरिक शिक्षा के साथ ही डिजिटल शिक्षा के माध्यम से जुड़कर अतिरिक्त कौशल प्राप्त करें।
डॉ. के. एस. बघेल ने बताया कि डिजिटल शिक्षा के माध्यम से घर बैठे देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों, जैसे कि आईआईटी, आईआईएम तथा अन्य संस्थानों द्वारा संचालित ऑनलाइन पाठ्यक्रमों (कोर्सेज) का लाभ लेकर सीख सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा से जुड़कर अतिरिक्त नया सीखने एवं अधिकतम लाभ लेने को कहा।
कार्यशाला में दिलीप मंडलोई, प्रकाश चौधरी एवं नेहा गांगले सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों ने "स्वयं" पोर्टल से ऑनलाइन शिक्षा से जुड़ने में रुचि दिखाई तथा डिजिटल शिक्षा को अपनी पढ़ाई का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
अब 25 दिन में बुक कर सकेंगे नया सिलेंड
पहली नीलामी में 8411 रुपए का भाव
ओखला में हुआ वितरण कार्यक्रम
8 सितंबर को लगेगा फिजियोथेरेपी कैंप
सौरठी बारूल और पिपलिया खुर्द में युवाओं को मिली जिम्मेदारियां
₹2 करोड़ के बजट में कमाए ₹122 करोड़ से ज्यादा
25 दुधारू पशुओं की यूनिट पर ₹42 लाख तक की लागत, कामधेनु योजना में मिलेगा अनुदान
आरोपी गिरफ्तार, 44,990 रुपये नकद बरामद
ग्रामीणों ने मिलकर मोरवाल फाटा का खतरनाक मोड़ किया साफ