LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर : अब 25 दिन में बुक कर सकेंगे नया सिलेंड
Vishal Choyal
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार ने दिनांक 07 सितम्बर 2026 को आदेश जारी किया, जिसके अनुसार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की अगली बुकिंग का अंतराल 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है।
45 दिन का नियम खत्म
बीते दिनों गैस की कमी को देखते हुए शहरी क्षेत्रों में गैस सिलेंडर बुक करने का समय अंतराल 25 दिन का तथा ग्रामीण क्षेत्रों में यह अंतराल 45 दिन का किया गया था। इतने समय के अंतराल के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में मांगलिक कार्यक्रमों, संयुक्त परिवारों या अन्य कारणों के चलते आमजन को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
वहीं, नए आदेश के अनुसार अब पूरे देश में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 25 दिन के बुकिंग अंतराल पर सिलेंडर मिलेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने का नियम किया गया है।
आखिर क्यों 45 दिन का नियम लागू किया गया था
फरवरी 2026 में मध्य-पूर्व के तनाव के कारण LPG की सप्लाई पर असर हुआ था। इसी परिस्थिति में देश में LPG की मांग नियंत्रित करने तथा गैस की कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया था।
राज्य मंत्री, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर मंत्रालय का आदेश साझा किया, जिसके अनुसार अब ग्रामीण क्षेत्रों के करोड़ों परिवारों को 45 दिनों का लंबा इंतजार नहीं करना होगा। अब पूरे देश में एक समान नियम के अनुसार 25 दिनों में अगला LPG सिलेंडर बुक कर सकेंगे।
विद्यार्थियों को SWAYAM पोर्टल की दी जानकारी
पहली नीलामी में 8411 रुपए का भाव
ओखला में हुआ वितरण कार्यक्रम
8 सितंबर को लगेगा फिजियोथेरेपी कैंप
सौरठी बारूल और पिपलिया खुर्द में युवाओं को मिली जिम्मेदारियां
₹2 करोड़ के बजट में कमाए ₹122 करोड़ से ज्यादा
25 दुधारू पशुओं की यूनिट पर ₹42 लाख तक की लागत, कामधेनु योजना में मिलेगा अनुदान
आरोपी गिरफ्तार, 44,990 रुपये नकद बरामद
ग्रामीणों ने मिलकर मोरवाल फाटा का खतरनाक मोड़ किया साफ