विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर जिला अस्पताल खरगोन में : 8 सितंबर को लगेगा फिजियोथेरेपी कैंप
Vishal Choyal
खरगोन, मध्यप्रदेश। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 08 सितंबर 2026 को जिला अस्पताल खरगोन में फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष विश्व फिजियोथेरेपी दिवस की थीम हृदयाघात एवं मस्तिष्क आघात पर रखी गई है।
कैंप सुबह 09 बजे से शाम 04 बजे तक रहेगा।
शिविर में मरीज फिजियोथेरेपी सेवाओं के साथ ही विभिन्न मेडिकल विशेषज्ञों से परामर्श एवं उपचार की सुविधाएं भी प्राप्त कर सकेंगे। कैंप का मुख्य उद्देश्य हृदयाघात (Heart Attack) एवं मस्तिष्क आघात (Stroke) से प्रभावित मरीजों में फिजियोथेरेपी की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति आमजन को जागरूक करना है।
इस शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र की जांच, कान की जांच, मनोचिकित्सक एवं अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी तथा शिविर में आभा व आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा भी होगी।
शिविर के माध्यम से आमजन को संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधियां, स्वस्थ जीवनशैली के तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा नियमित व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ. शुभम महाजन ने बताया कि हृदय एवं मस्तिष्क संबंधित बीमारियों के चलते मरीज की शारीरिक क्षमता, मांसपेशियों की ताकत व दैनिक गतिविधियों को बेहतर बनाने में फिजियोथेरेपी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नियमित फिजियोथेरेपी से मांसपेशियों की ताकत में सुधार, शरीर में दर्द व गतिशीलता को बढ़ाने तथा जटिलताओं के जोखिम को कम करने में अत्यधिक सहायक है।
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर समस्त जिला चिकित्सालयों पर फिजियोथेरेपी कैंप आयोजित करने की पहल प्रारंभ की है। जिसका उद्देश्य फिजियोथेरेपी सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना एवं इसके बारे में लोगों को सक्रिय करना है।
पहली नीलामी में 8411 रुपए का भाव
सौरठी बारूल और पिपलिया खुर्द में युवाओं को मिली जिम्मेदारियां
₹2 करोड़ के बजट में कमाए ₹122 करोड़ से ज्यादा
25 दुधारू पशुओं की यूनिट पर ₹42 लाख तक की लागत, कामधेनु योजना में मिलेगा अनुदान
आरोपी गिरफ्तार, 44,990 रुपये नकद बरामद
ग्रामीणों ने मिलकर मोरवाल फाटा का खतरनाक मोड़ किया साफ
11 IAS और 6 SAS अधिकारियों की नई पदस्थापना
बड़ेल (बड़वाह) हाई स्कूल में शिक्षकों का हुआ सम्मान
जन्माष्टमी पर उमड़ा कुश्ती प्रेमियों का सैलाब