सिरवी समाज की ग्राम समितियों का गठन : सौरठी बारूल और पिपलिया खुर्द में युवाओं को मिली जिम्मेदारियां
Vishal Choyal
अखिल भारतीय सिरवी महासभा युवा संगठन मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में ग्राम समितियों का गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में महेश्वर तहसील के ग्राम पिपलिया खुर्द एवं बड़वाह तहसील के ग्राम सौरठी बारूल में युवा संगठन की ग्राम समितियों का गठन किया गया।
इन ग्राम समितियों का गठन समाज को संगठित करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा समाज के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
सौरठी बारूल में भी गठित हुई ग्राम समिति
ग्राम सौरठी बारूल में युवा संगठन की ग्राम समिति का गठन बड़वाह तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र हम्मड़ की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसमें अजय काग को अध्यक्ष, दीपक अकलेचा को उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश अकलेचा को सचिव, विकास चौहान को सह सचिव एवं हितेश हम्मड़ को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं दिनेश गेहलोत, नीरज परिहार, रोहित परिहार, कमलेश काग, मोहित अकलेचा, अजय चोयल, संदीप बर्फा, विकास अकलेचा, राहुल हम्मड़, आयुष काग, भूपेंद्र बर्फा, दीपक काग, आदित्य लछेटा, आशीष गहलोत एवं अक्षय बर्फा को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी भीमा सा जमादार (ग्राम समिति अध्यक्ष), अर्जुन लछेटा, रतन सोलंकी, लक्ष्मण बर्फा, मनोहर अकलेचा सहित अजय अकलेचा (जिला योग सचिव खरगोन),मीडिया प्रभारी मनीष परिहार तथा अन्य समाजबंधु एवं युवा साथी उपस्थित रहे।

पिपलिया खुर्द में समिति का गठन
ग्राम पिपलिया खुर्द में युवा संगठन की ग्राम समिति का गठन महेश्वर तहसील अध्यक्ष जितेंद्र सिन्हा के मार्गदर्शन एवं महेश्वर तहसील उपाध्यक्ष विकास भायल की उपस्थिति व निगरानी में किया गया।
इस दौरान सुनील पंवार को अध्यक्ष, रोहित परमार को उपाध्यक्ष, सचिन सोलंकी को सचिव, भगवान गहलोत को सह सचिव एवं सुनील सोलंकी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं विकास गहलोत, सुरेंद्र काग, महेंद्र बर्फा, राजेश परिहार एवं सुरेंद्र पंवार को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर रामेश्वर मुकाती, कोषाध्यक्ष (अ.भा. सिरवी महासभा, खरगोन), मोहन सोलंकी, संतोष परिहार, कैलाश पटेल, मांगीलाल भायल सहित अन्य वरिष्ठजन एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को अ.भा.सिरवी महासभा युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष म.प्र.लखन काग,प्रदेश उपाध्यक्ष रवि मुलेवा,युवा संगठन के खरगोन जिला अध्यक्ष रविंद्र पटेल तथा महासभा खरगोन जिला अध्यक्ष छोटेलाल परिहार,जिला महासचिव राधेश्याम सेप्टा, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर हम्मड़,बड़वाह तहसील अध्यक्ष संजय गहलोत तथा
जिला राजनैतिक सचिव विशाल चोयल एवं अन्य समाजबंधुओं एवं समस्त महासभा के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।
तथा रविन्द्र पटेल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने, विकास कार्यों में योगदान देने, समाज को आगे बढ़ाने एवं एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।
पहली नीलामी में 8411 रुपए का भाव
8 सितंबर को लगेगा फिजियोथेरेपी कैंप
₹2 करोड़ के बजट में कमाए ₹122 करोड़ से ज्यादा
25 दुधारू पशुओं की यूनिट पर ₹42 लाख तक की लागत, कामधेनु योजना में मिलेगा अनुदान
आरोपी गिरफ्तार, 44,990 रुपये नकद बरामद
ग्रामीणों ने मिलकर मोरवाल फाटा का खतरनाक मोड़ किया साफ
11 IAS और 6 SAS अधिकारियों की नई पदस्थापना
बड़ेल (बड़वाह) हाई स्कूल में शिक्षकों का हुआ सम्मान
जन्माष्टमी पर उमड़ा कुश्ती प्रेमियों का सैलाब