बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर सादगी से मनाया : सामाजिक कार्यकर्ता भूरिया एवं वर्मा का जन्मदिन
Vishal Choyal
खरगोन। दिनांक 11 सितंबर 2026। सामाजिक कार्यकर्ता महेश भूरिया एवं जीतू वर्मा का जन्मदिन सब्जी मंडी पार्क स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर सादगी के साथ मनाया गया। यहां एकत्रित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भूरिया एवं वर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए समाज उत्थान के लिए किए गए कार्यों की सराहना की और आभार जताया।
भूरिया ने उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि बिना किसी फिजूलखर्ची, तड़क-भड़क या केक काटने के बजाय सादगी के साथ जन्मदिन मनाने का उद्देश्य यह है कि सामाजिक स्तर पर आज भी कई लोग सामाजिक मुख्यधारा से पिछड़े हुए हैं। इन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तक सामाजिक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी पूरी नहीं होगी।
अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामेश्वर बड़ोले ने बताया कि कार्यक्रम में नागरिकों, मित्रों और समर्थकों ने समाजसेवी भूरिया और वर्मा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
इस अवसर पर सभी ने समाजसेवा, शिक्षा के प्रसार और कमजोर वर्गों की मदद करने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में समाजसेवी एवं शिक्षक जगदीश भालसे, अजाक्स के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप करोंदिया, विनय पीपलदे, महेश सोलंकी, सुनील निगवाल, हुकुम कोचले, संदीप वर्मा, हरीश कुमरावत, अमित भालसे, राहुल बड़ोले आदि मौजूद रहे।
सुबह 11 बजे होगा शुभारंभ
जनहित कार्यों का लिया संकल्प
दक्षिणमुखी से उत्तरमुखी होने पर श्रद्धालुओं की चिंता
कई राज्यों में प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं
मांगलिक भवन का लोकार्पण
किसानों के लिए अपील जारी
युवाओं को Quiz में सहभागिता के लिए किया जा रहा जागरूक
खरगोन में होटल-प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
प्रशासन से समाधान की उम्मीद