खरगोन में ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर वाहन रैली : करीब 2 हजार छात्र-छात्राओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
Vishal Choyal
खरगोन। 16 सितंबर 2026। छात्र संगठन एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस द्वारा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार एवं रजिस्ट्रेशन अभियान के तहत मंगलवार को खरगोन में वाहन रैली निकाली गई। राधा वल्लभ फव्वारा चौक से शुरू हुई रैली टीआईटी, बस स्टैंड एवं बिस्टान रोड तिराहे से होते हुए शासकीय पीजी कॉलेज पहुंची। रैली में करीब 200 बाइक शामिल हुईं।
इंदौर संभाग प्रभारी एवं छात्रसंघ चुनाव प्रभारी दीपक सिंह डंडीर के नेतृत्व में निकली रैली के शासकीय पीजी कॉलेज पहुंचने के बाद युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन अभियान चलाया गया। संगठन के अनुसार, करीब 2 हजार छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।
निर्वाचित एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षय रघुवंशी एवं युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजत डंडीर ने बताया कि ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अभियान से जुड़ रहे हैं और अपनी बात रखने के लिए आगे आ रहे हैं।
विधानसभा अध्यक्ष शाहरुख मिर्जा एवं शहर अध्यक्ष तैयब अली बोहरा ने बताया कि अभियान के दौरान छात्राओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। उनके अनुसार, छात्राओं ने बढ़-चढ़कर रजिस्ट्रेशन कराया और कार्यक्रम को लेकर रुचि दिखाई।

इंदौर संभाग प्रभारी दीपक सिंह डंडीर एवं प्रदेश महासचिव प्रशांत सांवले ने कहा कि विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी को लेकर सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम की अनुमति को लेकर बनी स्थिति पर अपनी आपत्ति जताई और इसे सरकार की चिंता से जोड़कर देखा।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का इंदौर-उज्जैन दौरा भी प्रस्तावित है। नेताओं ने कहा कि इन आयोजनों का विद्यार्थियों के कार्यक्रम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने इंदौर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के पहुंचने की संभावना जताते हुए कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं और उनकी आवाज को कार्यक्रम के माध्यम से सामने रखा जाएगा।
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ उनके अनुसार केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के युवाओं और विद्यार्थियों की समस्याओं, अधिकारों एवं भविष्य से जुड़े मुद्दों को सामने रखने का अभियान है। उन्होंने अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं से कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की।
इस दौरान युवा नेता सुल्तान भुट्टो, नवीन नेता, अंतिम खांडे, नरेश वर्मा, फैजल खान, तोसिब खान, रोशन खान, कुणाल माली, अमजद खान, लक्ष्मण सिंह चौहान, सनी सिंह भाटिया, दीपक राठौड़, माज़ खान, राहुल वास्कले, कपिल सिंह पवार, रवि वास्केल सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं युवा नेता मौजूद रहे।
मंगलाचार के साथ विराजे बप्पा
बलवाड़ा में विराजे बप्पा
पर निकली भव्य शोभायात्रा
17 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम
मिट्टी की प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण
7 करोड़ के स्वर्ण-हीरे के आभूषणों से सजे बप्पा
उज्जैन सहित 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
साथ रहने का लिया संकल्प
शालाओं में बेहतर हुई बैठक व्यवस्था