बड़ी खबरें
Trending

आईटीआई में प्रवेश की तिथि 22 सितंबर तक बढ़ी : रिक्त सीटों पर पहले आओ पहले पाओ का अवसर

Vishal Choyal

2 hours ago 49 views
रिक्त सीटों पर पहले आओ पहले पाओ का अवसर

खरगोन। 15 सितंबर 2026। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत जिले में संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (ITI) में प्रवेश के लिए पहले आओ पहले पाओ राउंड के अंतर्गत प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 22 सितंबर 2026 कर दी गई है।

पहले यह प्रक्रिया 15 सितंबर तक निर्धारित थी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में जिले की किसी भी शासकीय आईटीआई में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

इन व्यवसायों में रिक्त हैं सीटें

संस्था के प्राचार्य विशाल नरगावे ने बताया कि जिले की शासकीय आईटीआई में विभिन्न व्यवसायों में रिक्त सीटें उपलब्ध हैं। इनमें टर्नर में 14, मशीनिस्ट में 07, वेल्डर में 09, मैकेनिक डीजल में 28, मैकेनिक मोटर व्हीकल में 05, ड्राफ्ट्समैन सिविल में 07, फिटर में 03 तथा स्टेनो हिन्दी में 20 सीटें रिक्त हैं।

नवीन रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग की सुविधा

अभ्यर्थी जिले की किसी भी शासकीय आईटीआई में उपस्थित होकर नवीन रजिस्ट्रेशन, च्वाइस फिलिंग एवं त्रुटि सुधार की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि च्वाइस फिलिंग लॉक करने से पूर्व सभी जानकारी का भली-भांति परीक्षण कर लें, क्योंकि च्वाइस फिलिंग लॉक करने के पश्चात उसमें संशोधन करना संभव नहीं होगा।

वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं जानकारी

प्रवेश प्रक्रिया एवं रिक्त सीटों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संचालनालय की वेबसाइट www.dsd.mp.gov.in अथवा संबंधित शासकीय आईटीआई के संस्था कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

शेयर करें