बड़ी खबरें
Trending

महालक्ष्मी (महागौरा) पर्व पर बलवाड़ा में महाराष्ट्रीयन समाज ने की पूजा : 56 भोग के साथ हुआ भंडारा

Vishal Choyal

3 hours ago 97 views
56 भोग के साथ हुआ भंडारा

बलवाड़ा/खरगोन।19 सितंबर 2026। जुना बलवाड़ा में महाराष्ट्रीयन समाज द्वारा महालक्ष्मी (महागौरा) माता का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष गांव में शशिकांत पाटील, रवि जाधव और सचिन जाधव के घर महालक्ष्मी माता की स्थापना की गई। तीनों घरों में तीन दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

सचिन जाधव ने बताया कि यह पर्व शीतला सप्तमी से नवमी तक तीन दिनों तक मनाया जाता है। मन्नत रखने वाले श्रद्धालु अपने घर महालक्ष्मी (गौरा) माता को विराजित करते हैं। मान्यता के अनुसार महालक्ष्मी को भगवान गणेश की बहन माना जाता है और गणपति स्थापना के तीसरे दिन यह पर्व मनाया जाता है।

पहले दिन सुहागिन महिलाओं ने विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना कर अमाड़ी की भाजी और ज्वार की रोटी का भोग लगाया। दूसरे दिन 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की।

तीसरे दिन दूध-सेवइयों का भोग लगाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान से माता को विदाई दी। पर्व के दौरान घरों में की गई आकर्षक सजावट और माता की भव्य झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।

आयोजन में सचिन जाधव, शशिकांत जाधव सहित महाराष्ट्रीयन समाज के परिवारों ने सहभागिता की।

शेयर करें