बड़ी खबरें
Trending

पश्चिम क्षेत्र कबड्डी स्पर्धा में : झाबुआ चैंपियन, धार रही उपविजेता

Vishal Choyal

3 hours ago 10 views
झाबुआ चैंपियन, धार रही उपविजेता

खरगोन। 26 सितंबर 2026। स्टेडियम ग्राउंड खरगोन में शनिवार को पश्चिम क्षेत्र स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पश्चिम क्षेत्र के सात जिलों से आए करीब 175 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों में झाबुआ की बालक एवं बालिका टीमों ने दोनों वर्गों में विजेता का खिताब जीता, जबकि धार की टीमें उपविजेता रहीं।

जनजातीय कार्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की प्रतियोगिता में खरगोन, बड़वानी, धार, रतलाम, अलीराजपुर, झाबुआ और इंदौर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।

सांसद ने फहराया विभागीय ध्वज

प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने विभागीय ध्वज फहराकर किया। खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। सांसद पटेल ने खिलाड़ियों को अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ खेल खेलने की शपथ दिलाई और नशामुक्ति व स्वच्छता का संकल्प दिलाया।

खरगोन में पश्चिम क्षेत्र कबड्डी स्पर्धा के दौरान खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि और शिक्षकगण समूह में बैठे हुए

जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त कविता आर्य ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और निरंतर मेहनत व अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन

जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक वाघ ने बताया कि पश्चिम क्षेत्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडला में होने वाली विभागीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

प्रतियोगिता के आयोजन में खेल शिक्षक सुरेंद्र सिंह पवार, विजय पाटिल, जितेंद्र भावसार, राजेंद्र मंडलोई, सुरेश हिरवे, लखन पटेल एवं जगदीश किराड़े ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र हिरवे ने किया।

शेयर करें