बड़ी खबरें
Trending

56 भोग से सजा गणपति दरबार : महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Vishal Choyal

1 hour ago 57 views
महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

बड़वाह। 25 सितंबर 2026। श्री गणेश उत्सव समिति लोधी मोहल्ला के तत्वावधान में गुरुवार को गणेश उत्सव के नवें दिवस भगवान श्री गणेशजी को 56 भोग अर्पित कर महाप्रसादी एवं भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। आयोजन को लेकर समिति सदस्यों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया।

इस अवसर पर गणपति दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और मनमोहक सजावट ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। 56 भोग में विभिन्न प्रकार के पकवान, मिठाइयां और व्यंजन सजाए गए, जिनके दर्शन के लिए शाम से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया।

महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान गणेश की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष और भक्ति गीतों से पूरा लोधी मोहल्ला भक्तिमय हो उठा।

बड़वाह के लोधी मोहल्ला में गणपति दरबार के सामने महाआरती में बैठे श्रद्धालु

महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया, जिसका सभी ने श्रद्धा और आनंद के साथ लाभ लिया। आयोजन के दौरान बच्चों, महिलाओं और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। समिति सदस्यों ने व्यवस्थाएं संभालते हुए श्रद्धालुओं को सुचारु रूप से दर्शन एवं प्रसादी का लाभ दिलाया।

आयोजन में समिति अध्यक्ष चेतन कौशल सहित सदस्य रवि कौशल, राजेश कौशल, यश जादौन, प्रथम पांडे, आदर्श कौशल, दीपक कौशल, श्री जादौन, अलका डॉन कौशल, नीलम कौशल, प्रियंका कौशल, खुशबू कौशल, तनु कौशल और सलोनी कौशल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

शेयर करें