बड़ी खबरें
Trending

सिकल सेल एनीमिया मरीजों को : आयुष औषधियों से मिल रही राहत

Vishal Choyal

1 hour ago 27 views
आयुष औषधियों से मिल रही राहत

खंडवा। 24 सितंबर 2026। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत सिकल सेल एनीमिया से चिन्हित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए आयुष विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अक्टूबर 2025 से हाइड्रोक्सीयूरिया दवा लेने वाले मरीजों को आयुष मंत्रालय द्वारा तय प्रक्रिया के अनुसार एड-ऑन थेरेपी के रूप में आयुर्वेदिक औषधियां घर-घर पहुंचाकर दी जा रही हैं।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि जिले के सभी 7 विकासखंडों में आयुष चिकित्सक और स्टाफ के सहयोग से यह अभियान जारी है। मरीजों को चिकित्सा परामर्श के साथ धात्री लौह, च्यवनप्राश, हिंग्वाष्टक चूर्ण, रास्नासप्तक कषाय, दाडिमादि घृत, अविपत्तिकर चूर्ण और रास्नादि गुग्गुल जैसी औषधियां दी जा रही हैं।

विभाग के अनुसार, एलोपैथी उपचार के साथ इन औषधियों का नियमित सेवन करने पर कुछ मरीजों ने हाथ-पैर में दर्द व सूजन, अपच और पेट दर्द जैसे लक्षणों में राहत मिलने की जानकारी दी है। मरीजों को नियमित उपचार और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

11
पेज 1 / 2