बड़ी खबरें
Trending

सुरपाला कुटी आश्रम में नर्मदा महापुराण का पंचम दिवस : देवी अहिल्या,माँ आईजी और हरिदास जी की गाथा का हुआ भक्तिमय वर्णन

Vishal Choyal

1 hour ago 159 views
देवी अहिल्या,माँ आईजी और हरिदास जी की गाथा का हुआ भक्तिमय वर्णन

सुरपाला। 25 सितंबर 2026। ग्राम सुरपाला स्थित कुटी आश्रम में चल रहे नर्मदा महापुराण के पंचम दिवस पर पंडित श्री प्रदीप जी शर्मा ने माँ नर्मदा की महिमा का भावपूर्ण वाचन किया। कथा के दौरान मीठी तलाई से महेश्वर तक माँ नर्मदा की महिमा का वर्णन भजनों के माध्यम से किया गया। मधुर भजनों पर भक्तगण, महिलाएं और बच्चियां श्रद्धा के साथ झूमते नजर आए।

कथा के दौरान देवी अहिल्या, माँ आईजी एवं दीवान हरिदास जी की गाथा का विशेष भक्तिमय वर्णन किया गया।

इस अवसर पर माँ आईजी एवं श्री हरिदास जी के भजन का लोकार्पण पंडित श्री प्रदीप जी शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा कुटी आश्रम प्रमुख महंत नारायण गिरी एवं उनके शिष्य सतीश जी महाराज, महंत ज्ञान गिरी जी (गाड़ा चाक मुख्त्यारा) तथा निमसर कुटी आश्रम की साध्वी जयंती भारती की उपस्थिति में किया गया।

आयोजन में धर्मलाभ लेने पहुंचे लक्ष्मण काग ने सुरपाला कुटी आश्रम के ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 सद्गुरु श्री ओंकार गिरी जी की महिमा का भी वर्णन किया।

इस अवसर पर छोटेलाल परिहार, बद्रीलाल पटेल, राकेश मुकाती, दद्दू अलोरे, हिम्मत गुर्जर, रामेश्वर हम्मड, विशाल चोयल, राजु बरफा, सुरेश अलोरे, रमेश काका ब्राह्मणपुरी, गोविंद दांगी,आनंद दांगी,श्रीराम गुर्जर सहित क्षेत्र के ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

वीडियो

शेयर करें