इंदौर में 29 सितंबर को युवा संगम रोजगार मेला : 800 से अधिक पदों पर होंगे अवसर
Vishal Choyal
इंदौर। 23 सितंबर 2026। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए इंदौर में 29 सितंबर को एक दिवसीय ‘युवा संगम’ रोजगार एवं स्वरोजगार-अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा।
जिला रोजगार कार्यालय इंदौर द्वारा कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में यह मेला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, नंदानगर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार, इनोवेशन और अप्रेन्टिसशिप के अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए उपलब्ध ऋण प्रक्रिया और विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
उप संचालक रोजगार पी.एस. मंडलोई ने बताया कि मेले में अपाल्टो प्राइवेट लिमिटेड, गरुड़ गति एलएलपी, टीसीआईएल, जेजे इंडस्ट्रीज, लाल पैथलैब्स फाउंडेशन और श्याम टाटा मोटर्स सहित कई कंपनियां शामिल होंगी। कंपनियों द्वारा 800 से अधिक रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर प्रारंभिक चयन किया जाएगा।
मेले में ऑफिस बॉय, कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव, बैक ऑफिस एसोसिएट, एचआर इंटर्न, सेल्स ऑफिसर, रिलेशनशिप मैनेजर, एडमिन कोऑर्डिनेटर, वीडियो एडिटर, स्टिचिंग ऑपरेटर, कटिंग ऑपरेटर, पैकिंग स्टाफ, मशीन ऑपरेटर, सीएनसी ऑपरेटर, वीएमसी/सीएमसी ऑपरेटर, वेल्डिंग ऑपरेटर, इलेक्ट्रिकल, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, काउंसलर, ट्रेनर, प्रोडक्शन इंजीनियर, वेल्डर, वेयरहाउस एसोसिएट, फैक्ट्री हेल्पर और कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव सहित फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट आदि पदों पर अवसर उपलब्ध रहेंगे।
8वीं से स्नातकोत्तर तक के युवा ले सकेंगे भाग
‘युवा संगम’ में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं से स्नातकोत्तर, बी.फार्मा, आईटीआई और डिप्लोमा निर्धारित की गई है।
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, बायोडाटा, आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां साथ लानी होंगी। जिला रोजगार कार्यालय ने युवाओं से रोजगार के इन अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।
बड़नगर से वाराणसी निकली सेवा यात्रा खंडवा पहुंची, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
पार्वती नदी में किसानों का जल सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी
28 से 30 सितंबर तक लगेंगे सेवा सेतु कैंप
बंदियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
नगर में निकले भगवान के डोले
100 से अधिक मरीजों का परीक्षण
80-90 के दशक की सुनहरी यादें
महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब
आवेदन 30 सितंबर तक