मोहर्रम पर्व को लेकर निसरपुर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न : बैठक में उपस्थित हुए प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक
Vishal Choyal
निसरपुर, धार। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस चौकी निसरपुर परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लेकर पर्व के दौरान आपसी भाईचारे और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की।
बैठक में कुक्षी एसडीएम विशाल धाकड़, एसडीओपी सुनील गुप्ता, नायब तहसीलदार, निसरपुर चौकी प्रभारी रवि वास्के, निसरपुर सरपंच अंतिम पटेल सहित निसरपुर, पीपल्या एवं चिखलदा के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों से मोहर्रम पर्व को आपसी सद्भाव, प्रेम एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की। साथ ही जुलूस मार्ग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव प्राप्त किए गए। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देते हुए प्रशासन का सहयोग करें।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए क्षेत्र में शांति एवं भाईचारे का वातावरण बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
अंत में अधिकारियों ने कहा कि निसरपुर क्षेत्र सदैव सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक रहा है तथा आगामी मोहर्रम पर्व भी इसी परंपरा के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा।
पहली नीलामी में 8411 रुपए का भाव
8 सितंबर को लगेगा फिजियोथेरेपी कैंप
सौरठी बारूल और पिपलिया खुर्द में युवाओं को मिली जिम्मेदारियां
₹2 करोड़ के बजट में कमाए ₹122 करोड़ से ज्यादा
25 दुधारू पशुओं की यूनिट पर ₹42 लाख तक की लागत, कामधेनु योजना में मिलेगा अनुदान
आरोपी गिरफ्तार, 44,990 रुपये नकद बरामद
ग्रामीणों ने मिलकर मोरवाल फाटा का खतरनाक मोड़ किया साफ
11 IAS और 6 SAS अधिकारियों की नई पदस्थापना
बड़ेल (बड़वाह) हाई स्कूल में शिक्षकों का हुआ सम्मान
जन्माष्टमी पर उमड़ा कुश्ती प्रेमियों का सैलाब