बड़ी खबरें
Trending

महेश्वर तहसील में सिरवी युवा महासभा का संगठन विस्तार : छोटी खरगोन-हरसगांव में गठित हुई युवा कार्यकारिणी

Vishal Choyal

1 day ago 392 views
छोटी खरगोन-हरसगांव में गठित हुई युवा कार्यकारिणी

महेश्वर/खरगोन। अखिल भारतीय सिरवी युवा महासभा मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार महेश्वर तहसील क्षेत्र में युवा संगठन के विस्तार का क्रम जारी है। इसी कड़ी में ग्राम छोटी खरगोन और ग्राम हरसगांव में युवा संगठनों का गठन किया गया।

ग्राम छोटी खरगोन में अ.भा. सिरवी युवा महासभा मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार युवा संगठन का गठन किया गया। कार्यक्रम में महेश्वर तहसील युवा संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र सिन्हा की उपस्थिति रही।

इस दौरान रवि मुकाती को अध्यक्ष, कमलेश काग, राकेश चोयल एवं निखिल जमादार को उपाध्यक्ष, अखिलेश सेपटा को सचिव, अभिषेक कोटवाल को सह सचिव, संदीप बर्फा को कोषाध्यक्ष, सुमित मुकाती को सह कोषाध्यक्ष तथा गौतम बर्फा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। तनीष मुकाती को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया। साथ ही

विष्णु बर्फा,मनीष मुकाती,सुरेन्द्र बर्फा,अंकित चोयल,अजय जमादार,अक्कू मुकाती,कपिल बर्फा,दीपक हम्मड़,चेतन बर्फा,कमलेश बर्फा,संतोष बर्फा कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की गई।तथा राधेश्याम सेप्टा(अ.भा.सिरवी महासभा खरगोन जिला उपाध्यक्ष), संजय बर्फा, ओमप्रकाश परिहार एवं अनिल बर्फा एवं अन्य समाजबंधु भी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में ग्राम हरसगांव में भी सिरवी युवा महासभा के युवा संगठन का गठन किया गया। कार्यक्रम में महेश्वर तहसील युवा संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र सिन्हा, युवा संगठन खरगोन जिला उपाध्यक्ष गौतम बर्फा तथा युवा संगठन महेश्वर तहसील मीडिया प्रभारी कमलेश बर्फा की उपस्थिति रही।

हरसगांव युवा संगठन में सुरेंद्र हम्मड़ को अध्यक्ष, रविन्द्र बर्फा को उपाध्यक्ष, संतोष पटेल को सचिव, चेतन बर्फा को सह सचिव तथा राजू हम्मड़ को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।साथ ही प्रवीण बर्फा,योगेश बर्फा,सुरेन्द्र गहलोत,रोहित बर्फा,हंसराज गहलोत,पंकज हम्मड़,नीलेश पटेल,राहुल हम्मड़,विकाश बर्फा,अजय बर्फा,मुकेश गहलोत,सुरेन्द्र हम्मड़,नरेंद्र गहलोत,उज्ज्वल बर्फा, प्रवीण पटेल,चेतन बर्फा,जितेंद्र हम्मड़,जय गहलोत कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की गई।

तथा विजय बर्फा(जिला प्रतिनिधि), चुन्नीलाल बर्फा(ग्राम इकाई अध्यक्ष), नानालाल पटेल(प्रदेश प्रतिनिधि), ताराचंद बर्फा, संतोष मुकाती, दिलीप बर्फा एवं अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को अखिल भारतीय सिरवी महासभा युवा संगठन मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष लखन जी काग, प्रदेश प्रतिनिधि रवि मुलेवा, खरगोन जिला अध्यक्ष रविन्द्र पटेल एवं छोटेलाल जी परिहार (अ.भा.सिरवी महासभा,जिला अध्यक्ष खरगोन),रामेश्वर हम्मड़ (जिला उपाध्यक्ष),रामेश्वर मुकाती पिपलिया

एवं जिला राजनीतिक सचिव विशाल चोयल एवं समस्त महासभा के पदाधिकारियों एवं समाज बंधुओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।

हरसगांव में गठित अखिल भारतीय सिरवी युवा महासभा की युवा कार्यकारिणी

शेयर करें