बांमदी में जनविश्वास शिविर : 378 हितग्राहियों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं
Vishal Choyal
खरगोन, 03 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कसरावद तहसील के ग्राम बांमदी में जनविश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आमजन को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।
कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों से मौके पर ही उनके निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनविश्वास शिविरों के माध्यम से आमजन के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है।
शिविर में राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन, शिक्षा, श्रम, सामाजिक न्याय, आयुष्मान भारत, आधार, समग्र ई-केवाईसी और रोजगार सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। यहां नए आवेदनों का पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन, शिकायतों का निराकरण और योजनाओं का लाभ दिया गया।
स्वास्थ्य शिविर में 378 हितग्राहियों का पंजीयन हुआ, जिनमें 131 पुरुष और 247 महिलाएं शामिल रहीं। 102 सामान्य मरीजों, 23 गर्भवती महिलाओं और 49 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अलावा 127 सिकल सेल जांच, 25 टीबी एक्स-रे और 15 हड्डी रोग संबंधी जांच की गई। आयुष विभाग ने 129 मरीजों को जांच एवं उपचार उपलब्ध कराया।
आयुष्मान भारत योजना के तहत ई-केवाईसी एवं अपडेट किए गए तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के 20 वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर में नागरिकों को स्वास्थ्य योजनाओं और विभिन्न शासकीय सेवाओं की जानकारी भी दी गई।
शिविर में नागरिकों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, एनीमिया नियंत्रण एवं विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ लिया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुबाई तंवर, पुलिस अधीक्षक श्री रवींद्र वर्मा, डीएफओ श्री रमेश राठौर, एसडीएम श्री अनिल जैन सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
आरोपी गिरफ्तार, 44,990 रुपये नकद बरामद
ग्रामीणों ने मिलकर मोरवाल फाटा का खतरनाक मोड़ किया साफ
11 IAS और 6 SAS अधिकारियों की नई पदस्थापना
बड़ेल (बड़वाह) हाई स्कूल में शिक्षकों का हुआ सम्मान
जन्माष्टमी पर उमड़ा कुश्ती प्रेमियों का सैलाब
भवन निर्माण और नामांकन वृद्धि पर जोर
बच्चों ने फोड़ी मटकी
छोटी खरगोन-हरसगांव में गठित हुई युवा कार्यकारिणी
13 घायल; 3 की हालत गंभीर