चित्तौड़गढ़-भुसावल राजमार्ग पर यात्री बस पलटी : 13 घायल; 3 की हालत गंभीर
Vishal Choyal
खरगोन। चित्तौड़गढ़-भुसावल राजमार्ग पर शुक्रवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा खरगोन जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के पाडल्या में हुआ। बस खरगोन से नेपानगर की ओर जा रही थी। दुर्घटना में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए, जिनमें 3 यात्रियों को गंभीर चोटें आने की जानकारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस का स्टेयरिंग फेल होने के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही हेलापड़ावा चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए झिरन्या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
आरोपी गिरफ्तार, 44,990 रुपये नकद बरामद
ग्रामीणों ने मिलकर मोरवाल फाटा का खतरनाक मोड़ किया साफ
11 IAS और 6 SAS अधिकारियों की नई पदस्थापना
बड़ेल (बड़वाह) हाई स्कूल में शिक्षकों का हुआ सम्मान
जन्माष्टमी पर उमड़ा कुश्ती प्रेमियों का सैलाब
भवन निर्माण और नामांकन वृद्धि पर जोर
बच्चों ने फोड़ी मटकी
छोटी खरगोन-हरसगांव में गठित हुई युवा कार्यकारिणी
378 हितग्राहियों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं