बड़ी खबरें
Trending

धूलकोट में 91 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जांच : पोषण के प्रति किया जागरूक

Vishal Choyal

4 hours ago 34 views
पोषण के प्रति किया जागरूक

खरगोन। 26 सितंबर 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल पर राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के तहत भगवानपुरा विकासखंड की कन्या शिक्षा परिषद, धूलकोट में कक्षा 6 से 12वीं तक की छात्राओं के लिए पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय पोषण माह 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। इस वर्ष अभियान की थीम “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” है।

कार्यक्रम में बालिकाओं को संतुलित आहार, पोषण विविधता, प्रोटीन सेवन, एनीमिया की रोकथाम, मासिक धर्म स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई।

इस दौरान 91 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन स्तर की जांच की गई। उन्हें आयरन एवं पोषणयुक्त आहार के महत्व के साथ नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित किया गया।

बालिकाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए क्विज एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

धूलकोट में पोषण जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राएं एवं शिक्षकगण

कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रजीत सावले, परियोजना अधिकारी श्री नन्दराम सिंह, डॉ. चेतन कलमे सहित अंतरा फाउंडेशन की टीम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा, सीएचओ एवं एएनएम मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाकर एनीमिया एवं कुपोषण की रोकथाम का संदेश दिया गया।

शेयर करें