भगवानपुरा में माटी गणेश अभियान : मिट्टी की प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण
Vishal Choyal
खरगोन, 14 सितंबर 2026। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा भगवानपुरा विकासखंड में विकासखंड एवं सेक्टर स्तरीय माटी गणेश अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य भगवान श्री गणेश की मिट्टी से प्रतिमा तैयार कर उसे घर में स्थापित करने तथा 10 दिवसीय उत्सव के पश्चात पूजन-अर्चन के बाद घर के गमले, खेत अथवा अन्य उचित स्थान पर विसर्जित करने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
प्रतिभागियों को दिया प्रतिमा निर्माण का प्रशिक्षण
प्रशिक्षण में श्री संतोष मेहता, श्री बालू ग्रासे, श्री पप्पू गोपाल एवं श्री रवि सोलंकी द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं, प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों को मिट्टी की गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिमा निर्माण की प्रक्रिया सीखी।

अभियान की रूपरेखा की दी जानकारी
कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री महेश कुमार खराड़े ने अभियान की रूपरेखा एवं प्रदेश स्तर पर संचालित माटी गणेश अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को पर्यावरण प्रहरी बनकर कार्य करना होगा। प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीवन जीना ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है।
जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने पर जोर
कार्यक्रम में बताया गया कि प्लास्टर ऑफ पेरिस से निर्मित प्रतिमाओं के विसर्जन से नदी, तालाब एवं अन्य जलस्रोतों का पानी प्रदूषित होता है। ऐसे में मिट्टी की प्रतिमाओं को प्रोत्साहित कर जलस्रोतों एवं पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।
गांवों में भी प्रशिक्षण आयोजित करने का लिया संकल्प
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित प्रतिनिधियों में खासा उत्साह देखा गया। प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने गांवों में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण आयोजित कर लोगों को मिट्टी के गणेश की स्थापना एवं प्राकृतिक तरीके से विसर्जन के लिए प्रेरित करेंगे।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था से दिनेश महाजन, नन्हेश्वर जन सेवा संस्था से डोंगरसिंह वास्कले, नया बिल्वा विकास समिति से किशोर बडोले, गुरुनानक सेवा संस्था से सचिन मालवीया, महेश मालवीया, नितेश जाधव, योगेश गोपाल, समाज कार्य में स्नातक एवं परास्नातक विद्यार्थी तथा प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
17 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम
7 करोड़ के स्वर्ण-हीरे के आभूषणों से सजे बप्पा
उज्जैन सहित 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
साथ रहने का लिया संकल्प
शालाओं में बेहतर हुई बैठक व्यवस्था
बलवाड़ा में लगातार तीसरे दिन जाम
चरवाहा बाल-बाल बचा,बागोद चौकी में दी सूचना
मिट्टी से बनाई इको-फ्रेंडली गणेश
प्रत्येक विकासखंड से 15 इंटर्न का होगा चयन