मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र की एकता की मिसाल : ग्रामीणों ने मिलकर मोरवाल फाटा का खतरनाक मोड़ किया साफ
Vishal Choyal
झिरन्या, खरगोन। महाराष्ट्र के भुसावल की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे मार्ग पर महाराष्ट्र बॉर्डर के समीप मोरवाल फाटा का खतरनाक मोड़ लंबे समय से हादसों का कारण बन रहा है। मोड़ पर झाड़ियों और अवरोधों के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
इसी समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने कहा—जब हादसे रोकने के लिए किसी का इंतजार करना पड़े, तो फिर गांव वाले खुद मैदान में उतरेंगे। ग्रामीणों एवं युवाओं ने मिलकर मोरवाल फाटा के मोड़ पर झाड़ियों की कटाई और साफ-सफाई कर रास्ते को सुरक्षित बनाने का प्रयास किया।
इस सफाई अभियान में गाड़ग्याम सरपंच गणपत चौहान, हरणकूंड्या सरपंच जालसिंह भाई, विकास बामनिया, प्रकाश अलावे सहित ग्राम पाल के सभी साथी भाई शामिल रहे।
खास बात यह रही कि मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के लोगों ने मिलकर एक साथ काम किया। सभी ने मिल-जुलकर सड़क किनारे की झाड़ियों और अवरोधों को हटाया, ताकि वाहन चालकों को मोड़ पर बेहतर दृश्यता मिल सके।यह केवल ग्राम का काम नहीं बल्कि एकता की मिसाल बन चुका हे।
ग्रामीणों का कहना है—
मध्यप्रदेश हो या महाराष्ट्र, सड़क पर सफर करने वाला हर इंसान अपना है। सुरक्षा के लिए हम सब एक हैं।
अब ग्रामीणों की सड़क निर्माण विभाग से सीधी मांग है—
सिर्फ आज की सफाई से काम नहीं चलेगा, मोरवाल फाटा के इस खतरनाक मोड़ का स्थायी समाधान करो। यहां सुरक्षा संकेतक, रोड सेफ्टी के जरूरी इंतजाम और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी और परिवार को हादसे का दर्द न झेलना पड़े।
ग्रामीणों का ग्रामीणों का कहना है—सफाई हमने कर दी , अब स्थायी सुरक्षा की जिम्मेदारी विभाग की है।
पहली नीलामी में 8411 रुपए का भाव
8 सितंबर को लगेगा फिजियोथेरेपी कैंप
सौरठी बारूल और पिपलिया खुर्द में युवाओं को मिली जिम्मेदारियां
₹2 करोड़ के बजट में कमाए ₹122 करोड़ से ज्यादा
25 दुधारू पशुओं की यूनिट पर ₹42 लाख तक की लागत, कामधेनु योजना में मिलेगा अनुदान
आरोपी गिरफ्तार, 44,990 रुपये नकद बरामद
11 IAS और 6 SAS अधिकारियों की नई पदस्थापना
बड़ेल (बड़वाह) हाई स्कूल में शिक्षकों का हुआ सम्मान
जन्माष्टमी पर उमड़ा कुश्ती प्रेमियों का सैलाब