काटकूट से सुरसुरा धाम तक 640 किलोमीटर का सफर : अखंड ज्योत लाने रवाना होगा तेजा भक्तों का जत्था
Vishal Choyal
काटकूट/बड़वाह, दिनांक 10 सितंबर 2026। आज गुरुवार को ग्राम काटकूट के तेजा भक्तों द्वारा वीर तेजाजी की निर्वाण स्थली सुरसुरा धाम (राजस्थान) से अखंड ज्योत लाने के लिए रवाना होंगे।
यह अखंड पैदल यात्रा काटकूट से सुरसुरा धाम, जिसकी दूरी 640 किलोमीटर है, भक्तों द्वारा 7 दिनों में पूरी की जाएगी।
तेजा दशमी के पावन पर्व तक इस ज्योत को लाया जाएगा। तत्पश्चात इस विशेष पर्व पर अखंड ज्योत को मंदिर में स्थापित किया जाएगा।
मंदिर समिति के सदस्य देवकरण ईनानिया ने बताया कि गुरुवार सुबह तेजाजी मंदिर काटकूट में आरती और प्रसाद वितरण के पश्चात भक्तों का दल ढोल-नगाड़ों एवं जयकारों के साथ पहले वाहनों से सुरसुरा धाम के लिए रवाना होगा।
सुरसुरा धाम, जहां वीर तेजाजी महाराज ने अपना बलिदान दिया था, वहां वर्षों से अखंड ज्योत प्रज्वलित है। वहीं से तेजा भक्तों द्वारा मशाल में दिव्य ज्योत प्रज्वलित कर निरंतर पैदल यात्रा प्रारंभ की जाएगी।

आस्था और संकल्प की इस यात्रा में भक्त 640 किमी की यात्रा तय कर काटकूट पहुंचेंगे।
काटकूट पहुंचने पर तेजा दशमी पर्व के अवसर पर मंदिर में भव्य पूजा, हवन और महाआरती के साथ ज्योत को मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही तेजा दशमी का यह पर्व इस बार काफी खास और धूमधाम से मनाया जाएगा।
गोविंद जाट, राहुल जाट, शुभम सारण, जयश जाट और दीपक सारण ने बताया कि यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। भादवा माह में सुरसुरा धाम से अखंड ज्योत लाने के लिए मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ क्षेत्र से बड़ी मात्रा में श्रद्धालु जाते हैं।
यह यात्रा तेजाजी महाराज के प्रति अटूट आस्था, विश्वास और बलिदान की अमर गाथा को जीवंत रखने का संकल्प है।
युवाओं को Quiz में सहभागिता के लिए किया जा रहा जागरूक
खरगोन में होटल-प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
प्रशासन से समाधान की उम्मीद
कलेक्शन पहुंचा 150 करोड़ के पार
International Border Visit का मौका
अब 25 दिन में बुक कर सकेंगे नया सिलेंड
विद्यार्थियों को SWAYAM पोर्टल की दी जानकारी
पहली नीलामी में 8411 रुपए का भाव
ओखला में हुआ वितरण कार्यक्रम