गणेश चतुर्थी पर्व पर पूरे मध्यप्रदेश में धूम : बलवाड़ा में विराजे बप्पा
Vishal Choyal
बलवाड़ा।15 सितंबर 2026। गणेश चतुर्थी का पर्व सोमवार को पूरे मध्यप्रदेश में धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। विघ्नहर्ता भगवान गणेश के जयकारों से पूजा पंडाल गूंज रहे हैं। ढोल-धमाकों के बीच विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश की मिट्टी से निर्मित प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापना की गई।
देशभर में भी गणेश चतुर्थी का पर्व धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
महाराष्ट्र से लेकर तमिलनाडु, कर्नाटक और मध्यप्रदेश तक मंदिरों एवं पूजा पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। कई स्थानों पर विशेष आरती एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थानों पर गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। सुबह से ही घरों, मंदिरों और पंडालों में पूजा-अर्चना की तैयारियां शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना कर गणेश उत्सव की शुरुआत की।
गणेश चतुर्थी को लेकर बाजारों में भी पिछले कई दिनों से रौनक बनी हुई है। गणेश प्रतिमा के साथ पूजा सामग्री, फूल, सजावटी सामान और मोदक की खरीदारी के लिए लोग बाजार पहुंच रहे हैं।

इसी कड़ी में ग्राम बलवाड़ा में परदेशी मोहल्ला, बलवाड़ा-बागोद फाटा, जुना बलवाड़ा, गवली मोहल्ला सहित अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का स्वागत किया।
दस दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ होगा। वहीं, विभिन्न स्थानों पर समितियों द्वारा दस दिनों तक गणेश उत्सव के तहत धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
पर निकली भव्य शोभायात्रा
17 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम
मिट्टी की प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण
7 करोड़ के स्वर्ण-हीरे के आभूषणों से सजे बप्पा
उज्जैन सहित 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
साथ रहने का लिया संकल्प
शालाओं में बेहतर हुई बैठक व्यवस्था
बलवाड़ा में लगातार तीसरे दिन जाम
चरवाहा बाल-बाल बचा,बागोद चौकी में दी सूचना