अन्नपूर्णा कॉलोनी में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे : महाआरती में शामिल हुए श्रद्धालु
Vishal Choyal
सीहोर। 25 सितंबर 2026। अन्नपूर्णा कॉलोनी फेस-2 में गणेश उत्सव के अवसर पर महाआरती का आयोजन किया गया। भगवान गणेश की प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर नागरिक बैंक के पूर्व संचालक एवं समाजसेवी चंपालाल यादव विशेष रूप से शामिल हुए और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर महाआरती की।
इस अवसर पर चंपालाल यादव ने कहा कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कार और सामाजिक एकता का पर्व है। भगवान गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। हमें उनके जीवन से ज्ञान, विनम्रता और सकारात्मक सोच की प्रेरणा लेकर समाज में प्रेम, भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन नई पीढ़ी को हमारी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का भी माध्यम हैं।
महाआरती में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आरती के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। आयोजन में शामिल होने पर आयोजन समिति एवं नागरिकों ने चंपालाल यादव का स्वागत किया।
आयुष औषधियों से मिल रही राहत
सब्जी मंडी में 51 लाख से टीन शेड-प्लेटफार्म
संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भोपाल भेजा
देवी अहिल्या,माँ आईजी और हरिदास जी की गाथा का हुआ भक्तिमय वर्णन
बड़नगर से वाराणसी निकली सेवा यात्रा खंडवा पहुंची, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
पार्वती नदी में किसानों का जल सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी
28 से 30 सितंबर तक लगेंगे सेवा सेतु कैंप
800 से अधिक पदों पर होंगे अवसर