बड़ी खबरें
Trending

धरगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित : 200 मरीजों को मिला निःशुल्क परामर्श

Vishal Choyal

3 hours ago 44 views
200 मरीजों को मिला निःशुल्क परामर्श

धरगांव/महेश्वर। 26 सितंबर 2026। वंदन मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित श्री दादा दरबार हॉस्पिटल, नवघाटखेड़ी, बड़वाह के तत्वावधान में गुरुवार को धरगांव स्थित राजपूत धर्मशाला में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 200 मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श का लाभ मिला।

मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. रितेश चौहान एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष आनंदनराव ने मरीजों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। मरीजों की आवश्यकता के अनुसार शुगर जांच, ईसीजी सहित विभिन्न जांचें की गईं और निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

शिविर में स्थानीय चिकित्सक डॉ. आनंद मंडलोई, डॉ. जे. एस. सोलंकी, डॉ. जी. सी. पाटीदार, डॉ. महेश पाटीदार, डॉ. नरेंद्र पटेल, डॉ. रोहित पाटीदार, डॉ. वीरेंद्र मंडलोई, डॉ. मयूर पाटीदार एवं डॉ. सचिन पाटीदार ने सहयोग एवं सहभागिता प्रदान की।

श्री दादा दरबार हॉस्पिटल के डायरेक्टर अनिल जैन एवं धवल जैन ने बताया कि क्षेत्र के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे निःशुल्क शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे। हॉस्पिटल सीईओ आदर्श द्विवेदी ने बताया कि मरीजों को आवश्यक जांच एवं दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाना रहा।

शेयर करें

संबंधित खबरें

12
पेज 1 / 2