बड़ी खबरें
Trending

मिर्जापुर: द मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर जमाया कब्जा : कलेक्शन पहुंचा 150 करोड़ के पार

Vishal Choyal

2 hours ago 100 views
कलेक्शन पहुंचा 150 करोड़ के पार

प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेबसीरीज "मिर्जापुर: द मूवी" ने OTT प्लेटफॉर्म पर अपना भौकाल जमाने के बाद अब बड़े पर्दे पर धमाल मचा रही है।

काफी समय से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाली 4 सितंबर 2026 को रिलीज़ होने के आज अपने छठे दिन तक भारत में कुल नेट कलेक्शन लगभग 126.32 करोड़ रुपए (Sacnilk की रिपोर्ट अनुसार) एवं ग्रॉस कलेक्शन लगभग 150 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

वहीं अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Goodreturns की रिपोर्ट अनुसार) की बात करे तो यह आंकड़ा 180 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

इसी के साथ अंदाजा लगाया जा सकता है कि मिर्जापुर जैसी क्राइम थ्रिलर मूवी विदेशी दर्शकों के दिलों में भी जगह बना चुकी है।

वर्ष 2018 में मिर्जापुर वेब सीरीज के साथ शुरू हुई इस श्रृंखला ने आज बड़े पर्दे पर गर्दा मचा दिया है। पहले सीजन आने के बाद से ही दर्शक आने वाले नए सीजन की ताक में रहते थे। दर्शकों की बेहतरीन पॉपुलैरिटी के चलते दो और सीजन आए और दोनों सीजन सफल हो गए।

"Mirzapur: The Movie" का आधिकारिक पोस्टर, हथियारों से घिरी कुर्सी और फिल्म की रिलीज डेट 4 सितंबर 2026 के साथ।

चाहे गुड्डू भैया हो या बबलू या मुन्ना भैया हो, चाहे कालीन भैया, इस फिल्म में हर एक किरदार अपनी अलग छाप रखते हैं।

मिर्जापुर द मूवी एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में यूपी का गैंग राज दिखाया गया है।

फिल्म में अली फजल (गुड्डू भैया), पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), दिव्येंदु शर्मा (मुन्ना भैया) की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में नए किरदार के रूप में आने वाले जितेंद्र कुमार ने विक्रांत मेसी (बबलू भैया) का किरदार अदा किया है।

कुल मिलाकर, "मिर्जापुर: द मूवी" ने अपने लोकप्रिय कलाकारों और शानदार कहानी के दम पर दर्शकों का दिल जीता है।

शेयर करें