हाई स्कूल मांगरूल खुर्द की पहल : प्राथमिक विद्यालय मांगरूल को दिए 5 सेट फर्नीचर
Vishal Choyal
मांगरूल/खरगोन। 16 सितंबर 2026। मिशन बेंचमार्क के तहत कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद के मार्गदर्शन एवं सहायक आयुक्त डॉ. कविता आर्य के निर्देशन में हाई स्कूल मांगरूल खुर्द द्वारा प्राथमिक विद्यालय मांगरूल को 5 सेट फर्नीचर प्रदान किए गए। इस पहल से प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को कक्षा में अध्ययन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी तथा विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण भी सुदृढ़ होगा।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त डॉ. कविता आर्य ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों में आपसी सहयोग और सहभागिता जरूरी है। उन्होंने अन्य विद्यालयों से भी जरूरतमंद स्कूलों को फर्नीचर एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करने का आह्वान किया।
डॉ. आर्य ने कहा कि आपसी सहयोग एवं जनसहभागिता के माध्यम से विद्यालयों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा सकता है। फर्नीचर उपलब्ध होने से प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को कक्षा में अध्ययन करने में सुविधा मिलेगी और उनकी शैक्षणिक गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार होगा।
कार्यक्रम के दौरान हाई स्कूल मांगरूल खुर्द के प्राचार्य अमित शर्मा सहित रंजना पाटीदार, रूपी श्रीवास्तव, रजनी प्रजापत, मुकेश रोकड़े एवं चेतराम वर्मा उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने फर्नीचर उपलब्ध कराने की इस पहल एवं सहयोग के लिए सभी संबंधितों का आभार व्यक्त किया।
जानिए ग्राहकों पर क्या होगा असर
दुग्ध उत्पादन का प्रशिक्षण
रिक्त सीटों पर पहले आओ पहले पाओ का अवसर
करीब 2 हजार छात्र-छात्राओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
मंगलाचार के साथ विराजे बप्पा
बलवाड़ा में विराजे बप्पा
पर निकली भव्य शोभायात्रा
17 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम
मिट्टी की प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण