बड़ी खबरें
Trending

झिरनिया में गौवंश तस्करी पर कार्रवाई : 8 गौवंश मुक्त, पिकअप वाहन जब्त

Vishal Choyal

3 days ago 116 views
8 गौवंश मुक्त, पिकअप वाहन जब्त

गौवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 गौवंश को मुक्त कराया है। यह कार्रवाई 2 सितंबर 2026 को चैनपुर थाना क्षेत्र (तहसील झिरनिया,जिला खरगोन) की हेलापड़ावा चौकी अंतर्गत की गई।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया, जिसमें गौवंश को अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन से 8 गौवंश को मुक्त कराया। जब्त पिकअप वाहन एवं अन्य मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखकर वाहन चालक पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने कहा है कि गौवंश की अवैध तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में एसडीओपी भीकनगांव श्री केतन अडलक, थाना प्रभारी चैनपुर निरीक्षक श्री गणपत कनौज, चौकी प्रभारी हेलापड़ावा श्री नंदकिशोर राया सहित प्रधान आरक्षक लोकेश वास्कले, आरक्षक धर्मेन्द्र यादव, राहुल, रितेश एवं जितेन्द्र तथा चौकी हेलापड़ावा के अन्य पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा।

शेयर करें

संबंधित खबरें

12
पेज 1 / 2