खरगोन के युवाओं को मिलेगा ‘माँ तुझे सलाम’ योजना में : International Border Visit का मौका
Vishal Choyal
खरगोन/मध्यप्रदेश। राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित मध्यप्रदेश शासन की विशेष पहल "माँ तुझे सलाम" योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-2027 में युवक एवं युवतियों को भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की यात्रा कराई जाएगी।
इस योजना का उद्देश्य युवाओं को सैन्य बलों की दैनिक दिनचर्या एवं उनकी गतिविधियों को समझना, अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करना, साथ ही प्रदेश के भौगोलिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों से परिचय कराना है।
संबंधित योजना में खरगोन जिले के प्रत्येक विकासखंड से 10 युवाओं का चयन किया जाएगा, जिसमें 5 युवक एवं 5 युवतियां शामिल होंगी। इस योजना में चयन प्रक्रिया निर्धारित श्रेणियों में होगी, जिसमें 01 एनसीसी, 01 एनएसएस, 01 खिलाड़ी, 01 मेधावी छात्र एवं 01 स्काउट श्रेणी के युवक एवं इसी प्रकार युवतियों का भी चयन किया जाएगा।
युवाओं के चयन हेतु आयु एवं चयन प्रक्रिया
ऐसे युवा, जिनकी आयु 31 दिसंबर 2027 तक 15 से 25 वर्ष के बीच होगी, योजना के लिए पात्र होंगे। विकासखंड स्तर से प्राप्त आवेदनों का जिला स्तर पर परीक्षण किया जाएगा। इसके पश्चात जिला स्तर द्वारा गठित समिति द्वारा लॉटरी सिस्टम के माध्यम से चयन किया जाएगा।
चयनित विद्यार्थियों के लिए दस्तावेज
इस अनुभव यात्रा में चयनित युवाओं को निर्धारित प्रारूप अनुसार आवेदन पत्र के साथ चिकित्सा प्रमाण-पत्र/फिटनेस सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण-पत्र (थाना प्रभारी से प्रमाणित) एवं जोखिम प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।
आवेदन की तिथि एवं स्थान
इस योजना के लिए 09 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदक कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक आवेदन जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, खरगोन के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
गाइडलाइन
एक युवा केवल एक स्थान की अनुभव यात्रा में जाने के लिए भाग ले सकेगा।
ऐसे युवा, जो पूर्व में इस यात्रा का हिस्सा बन चुके हैं, उनका पुनः चयन नहीं किया जाएगा।
अगर चयनित होने के बाद कोई युवा इस यात्रा में जाने से मना करता है, तो आगे किसी भी अनुभव यात्रा में नहीं भेजा जाएगा।
संबंधित योजना के बारे में अधिक जानकारी हेतु जितेंद्र हिरवे (योजना समन्वयक), मोबाइल नंबर 98273-50418 पर संपर्क कर सकते हैं।
अब 25 दिन में बुक कर सकेंगे नया सिलेंड
विद्यार्थियों को SWAYAM पोर्टल की दी जानकारी
पहली नीलामी में 8411 रुपए का भाव
ओखला में हुआ वितरण कार्यक्रम
8 सितंबर को लगेगा फिजियोथेरेपी कैंप
सौरठी बारूल और पिपलिया खुर्द में युवाओं को मिली जिम्मेदारियां
₹2 करोड़ के बजट में कमाए ₹122 करोड़ से ज्यादा
25 दुधारू पशुओं की यूनिट पर ₹42 लाख तक की लागत, कामधेनु योजना में मिलेगा अनुदान
आरोपी गिरफ्तार, 44,990 रुपये नकद बरामद