बड़ी खबरें
Trending

MP में प्रशासनिक फेरबदल : 11 IAS और 6 SAS अधिकारियों की नई पदस्थापना

Vishal Choyal

1 day ago 114 views
11 IAS और 6 SAS अधिकारियों की नई पदस्थापना
PDF अटैचमेंट डाउनलोड

भोपाल, मध्यप्रदेश। शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 सितंबर 2026 को प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 11 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 6 राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। विभाग ने अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के संबंध में आदेश जारी किए हैं।

आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

11 IAS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

- अनिल सुचारी (2006) — प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश भंडार गृह निगम, भोपाल।

- दिलीप कुमार (2008) — आयुक्त, सागर संभाग, सागर।

- अनुभा श्रीवास्तव (2009) — सचिव, मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग।

- सत्येन्द्र सिंह (2009) — सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा सचिव, मध्यप्रदेश शासन अनुसूचित जाति कल्याण विभाग,तथा आयुक्त अनुसूचित जाति विकास तथा प्रबंध संचालक म. प्र.राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल तथा आयुक्त सह संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण म. प्र.भोपाल (अतिरिक्त प्रभार)

- नेहा मारव्या सिंह (2011) — प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम, भोपाल।

- निधि निवेदिता (2012) — वि.क.अ.-सह-प्रमुख राजस्व आयुक्त, मध्यप्रदेश, भोपाल एवं आयुक्त, भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त, ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार।

- अनुराग वर्मा (2012) — प्रबंध संचालक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, भोपाल।

- मयंक अग्रवाल (2013) — मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकसित भारत-रोजगार गारंटी आजीविका मिशन (ग्रामीण) तथा मिशन संचालक, समग्र नर्मदा मिशन, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार।

- संदीप जी.आर. (2013) — वि.क.अ.-सह-आयुक्त, महिला एवं बाल विकास तथा मिशन संचालक, अटल बिहारी वाजपेयी बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन,भोपाल तथा पदेन अपर सचिव ,मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग तथा प्रबंध संचालक महिला वित्त एवं विकास निगम म. प्र. भोपाल का अतिरिक्त प्रभार।

- अवि प्रसाद (2014) — प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भोपाल एवं अपर सचिव,म. प्र. शासन लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार।

- नेहा जैन (2018) — मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी उज्जैन एवं अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, उज्जैन का अतिरिक्त प्रभार।

6 SAS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

- नरोत्तम प्रसाद भार्गव — मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत हरदा।

- अखिलेश कुमार जैन — मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धार।

- सुरभि तिवारी — मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत विदिशा।

- ओमप्रकाश सनोड़िया — अपर मेला अधिकारी, सिंहस्थ उज्जैन।

- शैलेन्द्र सिंह — मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दतिया।

- सपना त्रिपाठी — मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सतना।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी दोनों आदेश 5 सितंबर 2026 के हैं। आदेश के तहत अधिकारियों को उनकी नवीन जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

28
पेज 2 / 5