बड़ी खबरें
Trending

खरगोन मंडी में 12 से 16 सितंबर तक नीलामी कार्य बंद : किसानों के लिए अपील जारी

Vishal Choyal

2 hours ago 103 views
किसानों के लिए अपील जारी

खरगोन। 10 सितंबर 2026। मंडी व्यापारी संघ खरगोन एवं राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ द्वारा दिए गए आवेदनों तथा शासकीय अवकाशों को देखते हुए कृषि उपज मंडी खरगोन में अनाज, दलहन एवं तिलहन की नीलामी कार्य कुछ दिनों तक प्रभावित रहेगा।

मंडी समिति द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार 12 सितंबर 2026 (शनिवार) से दिनांक 16 सितंबर 2026 (बुधवार) तक अनाज मंडी में तीनों फसलों (अनाज, दलहन, तिलहन) के नीलामी कार्य बंद रहेंगे।

क्योंकि इस बीच 13 सितंबर (रविवार) को शासकीय अवकाश, 14 सितंबर (सोमवार) को गणेश चतुर्थी का शासकीय अवकाश, 15 सितंबर (मंगलवार) को जैन पर्युषण पर्व एवं 16 सितंबर (बुधवार) को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ का सम्मेलन एवं महारैली होने से नीलामी कार्य बंद रहेगा।

इसी बीच कपास मंडी में भी दिनांक 13 सितंबर एवं 14 सितंबर को कपास की नीलामी का कार्य भी बंद रहेगा।

मंडी समिति ने किसानों को असुविधा से बचने हेतु अपील की है कि 12 सितंबर से 16 सितंबर तक अनाज मंडी एवं 13 सितंबर से 14 सितंबर तक कपास मंडी में अपनी कृषि उपज को विक्रय हेतु नहीं लाएं। इस अवधि के पश्चात मंडी का कार्य सुचारू रूप से चालू होने पर किसान बंधु अपनी उपज मंडी में विक्रय हेतु लाएं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

11
पेज 1 / 2