बड़ी खबरें
Trending

टेबल टेनिस में सीहोर की प्रतिभा चमकी : पांच खिलाड़ियों ने किया जिले का प्रतिनिधित्व

Vishal Choyal

2 hours ago 18 views
पांच खिलाड़ियों ने किया जिले का प्रतिनिधित्व

सीहोर। 26 सितंबर 2026। राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सीहोर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। 70वीं राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सीहोर जिले के पांच खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में प्रतिनिधित्व किया। वहीं, प्रतियोगिता के पांच वर्गों में भोपाल संभाग उपविजेता रहा।

प्रतियोगिता में मिनी वर्ग बालक में ध्रुव द्विवेदी, मिनी वर्ग बालिका में जीविका सोलंकी, जूनियर वर्ग बालक में सुमित राजपूत तथा जूनियर वर्ग बालिका में आशी द्विवेदी एवं सानवी ने सीहोर का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा सीनियर वर्ग में स्मृति और मिनी वर्ग में कु. वृन्दा तिवारी का स्टैंडबाय के रूप में चयन हुआ।

सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ भोपाल संभाग ने भी पांच वर्गों में उपविजेता रहते हुए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

State Level Table Tennis Competition में खिलाड़ियों का सम्मान करते अतिथि एवं खेल प्रशिक्षक

प्रतियोगिता में ध्रुव द्विवेदी का प्रदर्शन खास रहा। ध्रुव ने महज तीन माह पहले ही टेबल टेनिस का प्रशिक्षण शुरू किया था। इतने कम समय में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तक पहुंचना उनकी मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास को दर्शाता है।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में कोच शैलेन्द्र सिंह चन्देल एवं मनमोहन सिंह चौहान का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण रहा। खिलाड़ियों की सफलता पर खेल प्रशिक्षकों और खेलप्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शेयर करें