बड़ी खबरें
Trending

कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम : संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

Vishal Choyal

2 hours ago 81 views
संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

खरगोन। 25 सितंबर 2026। जनजातीय कार्य विभाग के तत्वावधान में स्टेडियम ग्राउंड, खरगोन में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 140 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबलों में अपना दमखम दिखाया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ी संभाग स्तर पर खरगोन जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग की खेल अधिकारी पवी दुबे ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता इन प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें उचित प्रशिक्षण देने और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की है। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से खिलाड़ी आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकते हैं।

खरगोन में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान मुकाबला खेलते छात्रा खिलाड़ी

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग

कविता आर्य के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता की। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों में जीत के लिए खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं संचालन में जनजातीय कार्य विभाग के खेल शिक्षकों तथा संबंधित कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

शेयर करें

संबंधित खबरें

13
पेज 2 / 3