बड़ी खबरें
Trending

सुरपाला कुटी आश्रम पर नर्मदा महापुराण की : पूर्णाहुति, भंडारा और भजन का लोकार्पण

Vishal Choyal

3 hours ago 23 views
पूर्णाहुति, भंडारा और भजन का लोकार्पण

सुरपाला/बलवाड़ा। 26 सितंबर 2026। ग्राम सुरपाला कुटी आश्रम पर विगत 6 दिनों से चल रहे नर्मदा महापुराण का आज सप्तम दिवस पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। आयोजन के समापन अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

आज अंतिम दिवस के उपलक्ष्य में माँ नर्मदा की महिमा का शेष बखान पंडित श्री प्रदीप जी शर्मा, श्री जयंती धाम कनेरी (पामाखेड़ी) द्वारा किया गया। इस दौरान माँ नर्मदा के भजनों पर श्रद्धालु खूब थिरके और भक्ति में लीन नजर आए।

इसी के साथ ही छठवें दिन पंडित श्री प्रदीप शर्मा जी ने पूज्यपाद सदगुरुदेव श्री श्री 1008 श्री ओंकार गिरी जी महाराज के भजन का आज लोकार्पण भी किया। यह भजन पंडित श्री प्रदीप शर्मा जी द्वारा स्वयं लिखा गया है, जिसका विधिवत विमोचन महंत श्री नारायण गिरी जी के समक्ष किया गया।

भजन के विधिवत विमोचन (लॉन्चिंग) के अवसर पर सतीश महाराज, कड़ाई मठ देवास से महंत नरसिंह गिरी जी जूना अखाड़ा, कल्याण गिरी जी (मंडलेश्वर), महंत ज्ञान गिरी जी (गाड़ा चाक मुख्तयारा), कोटेश्वर आश्रम बागोद/निमसर से साध्वी जयंती भारती तथा पहाड़ वाले बाबा (ऋषि बाबा) से पूज्य महंत जी, रेवा धाम विमलेश्वर से महंत बलराम गिरी जी सहित समाजसेवी एवं कथा का श्रवण करने आए सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सुरपाला कुटी आश्रम पर Narmada Mahapuran पूर्णाहुति के अवसर पर श्रद्धालु

इसके पश्चात महंत श्री नारायण गिरी जी महाराज ने बाहर से पधारे महंतों का भगवा कपड़े, श्रीफल एवं पुष्पमाला से सम्मान किया।

आरती एवं पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जो शाम तक चला। इस भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारा प्रसादी ग्रहण कर आनंद उठाया।

वीडियो

शेयर करें