बड़ी खबरें
Trending

सेवा संकल्प अभियान के तहत भगवानपुरा में : नुक्कड़ नाटक का आयोजन

Vishal Choyal

1 day ago 90 views
नुक्कड़ नाटक का आयोजन

खरगोन।19 सितंबर 2026। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भगवानपुरा में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। स्थानीय समिति एवं नवांकुर प्रस्फुटन समिति के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से देश में विगत 25 वर्षों में हुए विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विजय शर्मा ने किया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, नल-जल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही धारा 370, राम मंदिर निर्माण, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, ऑपरेशन सिंदूर, सर्जिकल स्ट्राइक, वंदे भारत एवं मेट्रो जैसी विभिन्न उपलब्धियों और विकास कार्यों को भी नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

भगवानपुरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के दौरान उपस्थित लोग

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 19 सितंबर से 5 अक्टूबर तक भगवानपुरा विकासखंड के 5 सेक्टरों में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विषयों की जानकारी प्रभावी और रोचक माध्यम से आमजन तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम के दौरान जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक महेश कुमार खराड़े, सेगांव के समन्वयक विकास पांडे, गायक कलाकार चंपालाल बडोले, रघुनाथ वसनीय, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश डावर, शांतिलाल खोड़े, दिनेश माझन, डोंगर दादा, योगेश, पप्पू, महेश मालवीय, परामर्शदाता कान्हा जायसवाल, धुमसिंह मेहता सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

शेयर करें