बड़ी खबरें
Trending

कुटुंब आश्रय समिति ने तीन सत्रों में मनाया आकर्षक वार्षिकोत्सव : जनहित कार्यों का लिया संकल्प

Vishal Choyal

2 hours ago 79 views
जनहित कार्यों का लिया संकल्प

बड़वाह-सनावद/खरगोन, दिनांक 11 सितंबर 2026। जनकल्याण के क्षेत्र में कार्यरत संस्था कुटुंब आश्रय समिति ने प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया।

सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर सेवानिवृत्त शिक्षक टी.सी. गोखले ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सनावद जैन समाज धर्मशाला में मुख्य अतिथि मा. खयालीराम गुर्जर, विशेष अतिथि गण मुकेश जैन, प्रशांत जैन, संमति जैन, रघुनाथ पटेल, मनोज जैन, डॉ. जितेन्द्र सैते के आतिथ्य में समारोह का शुभारंभ हुआ।

समिति अध्यक्षा अश्विनी चौधरी ने पुष्प वर्षा एवं स्वागत संबोधन किया। इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का तिलक एवं धार्मिक गमछे से स्वागत किया।

यह समारोह तीन चरणों में प्रथम सत्र भोजखेड़ी गांव के समाजजनों की उपस्थिति में हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से मोरार पटेल, छीतर लाओरिया, अश्विनी चौधरी, सुकेश जैन, पी.जी. रावल ने समारोह का दीप प्रज्वलन से शुभारंभ किया।

द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि पू. सुखदेव बाबा एवं माननीय खयालीराम गुर्जर पधारे।

तृतीय सत्र में पुलिस विभाग के अतिथिगण पधारे। संबोधन बेला में अतिथियों ने कुटुंब आश्रय समिति के अनवरत 15 वर्षों के जनकल्याण कार्यों को संपन्न करने की सराहना की एवं समिति के परम संरक्षक शोभा चौधरी ने कहा कि इस समिति को अपने कार्यों से काफी प्रसिद्धि मिली है, जिसके चलते शासन से पुरस्कृत भी हुई है।

समिति सदस्यों ने लिए जनहितैषी कार्यों में सहयोग का संकल्प

सभी समिति सदस्यों ने जनहित के कार्यों में सहयोग का संकल्प लिया। गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने के अभियान का शुभारंभ भी समिति द्वारा किया जाने वाला है, का संकल्प लिया।

समिति के जनहित में कार्य समिति गरीब छात्रों को शिक्षण सामग्री, दैनिक उपयोगी वस्त्र, वस्तुओं का वितरण, भिखारियों को कंबल, भोजन सामग्री, चरण पादुका, धार्मिक आयोजनों पर भोजन सामग्री वितरण एवं अन्य उपयोगी वस्तुओं का वितरण करती है।

कैदियों को रक्षाबंधन पर्व पर समाज की मुख्यधारा में शामिल करना, जन स्वास्थ्य शिविर आयोजन कर देश को स्वस्थ रखना, खेल के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करना, श्रेष्ठ कार्य करने वाले महिला, पुरुष एवं छात्रों को सम्मानित करना, राष्ट्रीय पर्व मनाना सहित बेटियों को आत्मरक्षा के प्रशिक्षण देना।

ग्रीष्मकाल के मौसम में पेयजल हेतु प्याऊ की व्यवस्था करना। पशुओं के लिए पीने के पानी की टंकियां रखना। रोगग्रस्त रोगियों को उपचार हेतु डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क मार्गदर्शन देना एवं अनेक जनहित के कार्य दानदाताओं के सहयोग से संपन्न किए जाते हैं।

कुटुंब आश्रय समिति के वार्षिकोत्सव में अतिथियों, समाजबंधुओं एवं कार्यकर्ताओं का सामूहिक फोटो

आयोजन में समस्त अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किए।

मा. खयालीराम गुर्जर ने स्वयं के व्यय से 5 लाख पौधों का रोपण कर धरा को हरियाली से सुसज्जित करने हेतु साहसिक कार्य किया। प्राणवायु एवं हरियाली के माध्यम से जीवों का जीवन स्वस्थ रखने हेतु किए गए इस अद्वितीय कार्य के लिए मा. गुर्जर का विशेष सम्मान किया गया।

सनावद पुलिस थाने से पधारे सेवाभावी पुलिस अधिकारियों का भी सम्मान कर मनोबल बढ़ाया।

इस संस्था के प्रेरणादायक पू. अध्यक्ष स्व. मा. हीरालाल सोनी थे, जिन्होंने अपने जीवनकाल में 5 वर्ष पूर्व संस्था का दायित्व श्रेष्ठ संचालन हेतु अश्विनी चौधरी को दिया।

इस समारोह में नरेंद्र दादा, कान्हा आदिवाल, राजकुमार अटूट, वीरेंद्र सिंह पवार, सोहनलाल, रमेश जोशी, रजनी टटवारे, समिति सचिव गुरमीत कौर एवं संरक्षक पुष्पेंद्र रावल, भजन गायकी टी.सी. गोखले आदि का विशेष सहयोग रहा।

मंच संचालन का दायित्व सेवानिवृत्त शिक्षक एवं जनसेवक पुष्पेंद्र रावल ने पूर्ण किया।

कार्यक्रम के अंत में शोभा चौधरी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

शेयर करें