दशहरा उत्सव की तैयारियां जोरों पर : अमन सोनवाने बने समिति अध्यक्ष
Vishal Choyal
सीहोर।20 सितंबर 2026। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक दशहरा उत्सव का आयोजन तिलक पार्क दशहरा उत्सव समिति, कस्बा सीहोर के तत्वावधान में उत्साह और भव्यता के साथ किया जाएगा। उत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार, 20 सितंबर को तिलक स्कूल परिसर में समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में वरिष्ठजन एवं युवा उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से अमन सोनवाने को दशहरा उत्सव समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपस्थितजनों ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
अध्यक्ष बनने के बाद अमन सोनवाने ने सभी वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपे गए दायित्व का वे पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से इस वर्ष दशहरा उत्सव को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने का प्रयास किया जाएगा।
अमन सोनवाने ने कहा कि समिति के संरक्षक अखिलेश राय एवं सभी वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में धार्मिक आयोजन को भव्य स्वरूप देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस वर्ष विशालकाय रावण दहन, ढोल-ताशे, गगनभेदी आतिशबाजी और भगवान श्रीराम की बारात आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहेंगे।
बैठक में समिति की नई कार्यकारिणी के दायित्व भी तय किए गए। इसमें उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर एवं रोहित बोयत, संयोजक प्रदीप यादव, सहसंयोजक अनूप चौधरी, महामंत्री निलेश शाक्य, मंच संचालक महिपाल जैन, सचिव प्रशांत कसोलिया, सहसचिव शुभम शाक्य, कोषाध्यक्ष हनि शाक्य, व्यवस्था प्रभारी छोटू राय, चल समारोह प्रभारी अंकित भावसार, मीडिया प्रभारी कोशिक चावरिया तथा संगठन मंत्री राहुल मालवीय को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इसके अलावा सदस्य के रूप में अक्षय भारती, गोलू बोयत, शुभम भूमिया, मलय मिश्रा एवं रितिक राठौर को जिम्मेदारी दी गई। समिति द्वारा आगामी दिनों में दशहरा उत्सव की तैयारियों से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
बैठक में मोनू नामदेव, सौरभ कुशवाह, अंशुल भावसार, गौरव चावरिया, विजय चावरिया, पम्मु बोयत, हुकुम भारती सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन एवं युवा उपस्थित रहे।
प्रतियोगिताओं में बालिकाओं ने मारी बाजी
माँ नर्मदा महापुराण कथा का शुभारंभ
नुक्कड़ नाटक का आयोजन
आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत
पुलिस ने की जब्ती
चुनाव आयोग ने पुराना नाम और सिंबल किया फ्रीज
250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल
56 भोग के साथ हुआ भंडारा
सरकार से 4 हफ्ते में जवाब मांगा