नशामुक्ति का संकल्प लेकर युवाओं ने बनाई मानव श्रृंखला : प्रतियोगिताओं में बालिकाओं ने मारी बाजी
Vishal Choyal
सीहोर। 20 सितंबर 2026। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशन में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम का आयोजन माय भारत सीहोर द्वारा हिताय संस्था के सहयोग से शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सीहोर के छात्रावास में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन जिला युवा कार्यक्रम अधिकारी प्रशंका जैन ने दिया।
शासकीय विधि महाविद्यालय की शिक्षिका डॉ. नूपुर ने कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह अपराधों का भी एक कारण बनता है। मुख्य अतिथि भारतीय खेल प्राधिकरण, भोपाल की असिस्टेंट डायरेक्टर अंशिका जैन ने युवाओं को नशे के विभिन्न प्रकारों के साथ ही मोबाइल के सीमित एवं संतुलित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन हिताय संस्था के संस्थापक उमेश पंसारी ने किया। स्मिता शर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

प्रतियोगिताओं में बालिकाओं ने हासिल किए प्रथम स्थान
इस अवसर पर माय भारत सीहोर द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें पोएट्री में नैना साकेत, भाषण में आशा अहिरवार, स्लोगन में गुंजन नागले, पोस्टर में पलक साकेत, नाटक में तमन्ना समूह तथा गायन में कंचन कोरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आयोजन के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न तथा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके बाद उपस्थित युवाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर नशामुक्ति की शपथ ली।
इस अवसर पर उन्नति, विकास, हरिओम, रोहित, सचिन सहित अन्य युवा उपस्थित रहे।
माँ नर्मदा महापुराण कथा का शुभारंभ
अमन सोनवाने बने समिति अध्यक्ष
नुक्कड़ नाटक का आयोजन
आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत
पुलिस ने की जब्ती
चुनाव आयोग ने पुराना नाम और सिंबल किया फ्रीज
250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल
56 भोग के साथ हुआ भंडारा
सरकार से 4 हफ्ते में जवाब मांगा