डोल ग्यारस पर भक्तिमय हुआ बलवाड़ा : नगर में निकले भगवान के डोले
Vishal Choyal
3 hours ago
70 views
23 Sep 2026
बलवाड़ा। 23 सितंबर 2026। डोल ग्यारस का पर्व मंगलवार को नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही मंदिरों में धार्मिक गतिविधियां शुरू हो गई थीं।
भगवान का विशेष श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद विभिन्न मंदिरों से भगवान के डोले निकाले गए।
नगर के राम मंदिर, बंशी मंदिर एवं सतनारायण मंदिर से निकली डोल यात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु भजन-कीर्तन और भगवान के जयकारे लगाते हुए यात्रा में आगे बढ़े। डोल यात्रा के दौरान नगर का माहौल भक्तिमय नजर आया।
मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान के डोलों का स्वागत किया और पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। लोगों ने भगवान से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। डोल ग्यारस के चलते नगर में दिनभर धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
बंदियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
100 से अधिक मरीजों का परीक्षण
80-90 के दशक की सुनहरी यादें
महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब
आवेदन 30 सितंबर तक
से मिले 32.69 लाख रुपए
औचक निरीक्षण
से मनाया पर्युषण पर्व
छतरी निशानी का निकला भव्य चल समारोह