बड़ी खबरें
Trending

बागोद के समीप सुरपाला कुटी आश्रम पर : माँ नर्मदा महापुराण कथा का शुभारंभ

Vishal Choyal

3 hours ago 60 views
माँ नर्मदा महापुराण कथा का शुभारंभ

बागोद।20 सितंबर 2026। समीपस्थ ग्राम सुरपाला स्थित कुटी आश्रम पर रविवार को माँ नर्मदा महापुराण कथा का आयोजन किया गया। कथा के शुभारंभ अवसर पर ग्राम सुरपाला से ढोल-डीजे और बग्गी के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं शामिल हुईं।

माँ नर्मदा महापुराण कथा का वाचन श्री जयंती धाम कनेरी (पामाखेड़ी) के पंडित प्रदीप शर्मा के श्रीमुख से किया जाएगा। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

कलश यात्रा में ग्राम के महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ढोल-डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए यात्रा में शामिल हुए, जिससे पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा में शामिल महिलाओं ने एक जैसे पीले रंग के वस्त्र धारण किए, जो आकर्षण का केंद्र रहे।

सुरपाला में माँ नर्मदा महापुराण कथा की कलश यात्रा के दौरान नृत्य करतीं ग्राम की महिलाएं

कलश यात्रा के अवसर पर महात्माओं एवं साधु-संतों सहित बावी, मुख्त्यारा, बलवाड़ा, मोरगांव, बागोद, सुरपाला एवं आसपास के ग्रामों से श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भक्ति के माहौल में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

यह धार्मिक आयोजन महंत नारायण गिरी जी महाराज, नारायण गुरु के शिष्य सतीश महाराज एवं समस्त भक्त मंडली के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है।

कथा के अंतिम दिवस 25 सितंबर 2026 को पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

वीडियो

शेयर करें