गुरु-शिष्य परंपरा की दिखी झलक : बड़ेल (बड़वाह) हाई स्कूल में शिक्षकों का हुआ सम्मान
Vishal Choyal
बड़ेल (बड़वाह)। शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल बड़ेल में विद्यार्थियों द्वारा सभी शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत बनाए रखने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा बड़वाह ग्रामीण मंडल महामंत्री मनीष सिंह लोधी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम अर्जित करने और कक्षा में अव्वल आने के लिए प्रेरक उद्बोधन दिया। उन्होंने पढ़ाई में निरंतरता, लक्ष्य निर्धारण और आत्मविश्वास को सफलता का मूलमंत्र बताया।
इसी कड़ी में लोधी द्वारा कक्षा 10वीं वार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26 में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को प्रोत्साहन स्वरूप नगद 5100 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई तथा उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभ आशीर्वाद दिया गया।
कार्यक्रम में विनोद जायसवाल, अनोक सिंह चौहान, प्रगति परिहार, दीक्षा तड़वाल, कंप्यूटर ऑपरेटर कुंदन भार्गव, ग्राम के उपसरपंच खुमान सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चौहान एवं बलदेव सेन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य पर्वत सिंह मुवेल ने सभी अतिथियों एवं शिक्षक साथियों का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों के इस स्नेहपूर्ण आयोजन की सराहना की।इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकों ने बच्चों को अनुशासन, संस्कार और गुरु के प्रति सम्मान बनाए रखने की सीख दी।
25 दुधारू पशुओं की यूनिट पर ₹42 लाख तक की लागत, कामधेनु योजना में मिलेगा अनुदान
आरोपी गिरफ्तार, 44,990 रुपये नकद बरामद
ग्रामीणों ने मिलकर मोरवाल फाटा का खतरनाक मोड़ किया साफ
11 IAS और 6 SAS अधिकारियों की नई पदस्थापना
जन्माष्टमी पर उमड़ा कुश्ती प्रेमियों का सैलाब
भवन निर्माण और नामांकन वृद्धि पर जोर
बच्चों ने फोड़ी मटकी
छोटी खरगोन-हरसगांव में गठित हुई युवा कार्यकारिणी
13 घायल; 3 की हालत गंभीर