बड़ी खबरें
Trending

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित : विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

Vishal Choyal

2 hours ago 65 views
विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

सीहोर।21 सितंबर 2026। नगर के पीएमश्री स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल मंडी में गत दिवस सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार आयोजित प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपने विचारों और कल्पनाओं को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुशील ताम्रकार उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रतियोगितात्मक आयोजनों से विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होता है और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि सुशील ताम्रकार एवं विद्यालय की प्राचार्या डॉ. हेमलता राठौर ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

शेयर करें