युवाओं के लिए रोजगार का मौका : खरगोन में सितंबर में 4 जगह लगेंगे रोजगार शिविर
Vishal Choyal
जिला प्रशासन खरगोन के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सितंबर माह में विभिन्न स्थानों पर रोजगार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा रिक्त पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 03 सितम्बर को सामुदायिक टीन शेड, बामंदा (कसरावद), 11 सितम्बर को महालक्ष्मी मंदिर प्रांगण ऊन, 18 सितम्बर को नर्मदा भवन जलकोटी रोड (महेश्वर) तथा 25 सितम्बर को रेवा गुर्जर धर्मशाला डुडगांव ,बेड़िया (बड़वाह) में रोजगार शिविर आयोजित होंगे। सभी शिविरों का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।
रोजगार शिविरों में 8वीं से स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं आईटीआई उत्तीर्ण ऐसे युवा जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष है, भाग ले सकेंगे। इच्छुक युवाओं को अपनी शैक्षणिक योग्यता की अंकसूचियां, रिज्यूम/सीवी, रोजगार कार्यालय का पंजीयन, समग्र आईडी (अनिवार्य), अन्य प्रमाण-पत्रों की छायाप्रतियां तथा पासपोर्ट साइज के दो फोटो साथ लाना होगा।
जिला प्रशासन ने जिले के पात्र युवाओं से अपील की है कि वे रोजगार शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं। खास बात यह है कि शिविर में शामिल होने के लिए युवाओं से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
रोजगार शिविर से संबंधित जानकारी एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए युवा हेल्पलाइन नंबर 07282-232787 पर संपर्क कर सकते हैं।
पहली नीलामी में 8411 रुपए का भाव
8 सितंबर को लगेगा फिजियोथेरेपी कैंप
सौरठी बारूल और पिपलिया खुर्द में युवाओं को मिली जिम्मेदारियां
₹2 करोड़ के बजट में कमाए ₹122 करोड़ से ज्यादा
25 दुधारू पशुओं की यूनिट पर ₹42 लाख तक की लागत, कामधेनु योजना में मिलेगा अनुदान
आरोपी गिरफ्तार, 44,990 रुपये नकद बरामद
ग्रामीणों ने मिलकर मोरवाल फाटा का खतरनाक मोड़ किया साफ
11 IAS और 6 SAS अधिकारियों की नई पदस्थापना
बड़ेल (बड़वाह) हाई स्कूल में शिक्षकों का हुआ सम्मान
जन्माष्टमी पर उमड़ा कुश्ती प्रेमियों का सैलाब