विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 : युवाओं को Quiz में सहभागिता के लिए किया जा रहा जागरूक
Vishal Choyal
खरगोन, दिनांक 09 सितंबर 2026। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा MY Bharat के तत्वावधान में विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 के अंतर्गत युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद क्विज का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिले के अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मिलिंद कुमार नागदेवे, जिला खेल अधिकारी श्रीमती पवी दुबे, MY Bharat खरगोन के जिला युवा अधिकारी श्री कुशांग चौहान, सहायक आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले के युवाओं को इस पहल से जोड़ने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
राष्ट्र निर्माण से युवाओं को जोड़ना उद्देश्य
विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व, नवाचार और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है। क्विज के माध्यम से युवाओं को भारत के विकास, उपलब्धियों, गौरवशाली विरासत, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त करने तथा अपने ज्ञान को परखने का अवसर मिलेगा।
विद्यार्थियों और युवाओं से भाग लेने की अपील
जिला MY Bharat, खरगोन द्वारा जिले के अधिक से अधिक युवाओं से इस क्विज में सहभागिता करने की अपील की गई है। विशेष रूप से विद्यार्थियों एवं युवा वर्ग से आग्रह किया गया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और क्विज में भाग लेकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करें।
क्विज में सहभागिता MY Bharat पोर्टल के माध्यम से की जा सकती है। इच्छुक युवा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना पंजीयन कर क्विज में भाग ले सकते हैं। क्विज एवं पंजीयन से संबंधित विस्तृत जानकारी MY Bharat पोर्टल पर उपलब्ध है।
खरगोन में होटल-प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
प्रशासन से समाधान की उम्मीद
अखंड ज्योत लाने रवाना होगा तेजा भक्तों का जत्था
कलेक्शन पहुंचा 150 करोड़ के पार
International Border Visit का मौका
अब 25 दिन में बुक कर सकेंगे नया सिलेंड
विद्यार्थियों को SWAYAM पोर्टल की दी जानकारी
पहली नीलामी में 8411 रुपए का भाव
ओखला में हुआ वितरण कार्यक्रम