बड़ी खबरें
Trending

खरगोन में मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के तहत आवेदन शुरू : प्रत्येक विकासखंड से 15 इंटर्न का होगा चयन

Vishal Choyal

2 hours ago 90 views
प्रत्येक विकासखंड से 15 इंटर्न का होगा चयन

खरगोन, 11 सितंबर 2026। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान द्वारा मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप फॉर गुड गवर्नेंस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के तहत खरगोन जिले के प्रत्येक विकासखंड से 15 इंटर्न का चयन किया जाएगा।

इंटर्नशिप योजना का उद्देश्य

इंटर्नशिप योजना का उद्देश्य युवाओं को प्रशासनिक अनुभव प्रदान करने के साथ ही उनकी नेतृत्व क्षमता, जीवन कौशल, संवाद कौशल तथा तकनीकी दक्षता को विकसित करना है।

इस संबंध में जिला समन्वयक, सेडमैप, खरगोन द्वारा बताया गया कि चयनित युवाओं को एक वर्ष तक विभिन्न विकासखंडों में इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस दौरान इंटर्न युवा शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं, प्रशासनिक कार्यप्रणाली एवं विकास गतिविधियों को करीब से समझेंगे तथा प्रशासनिक कार्यों का व्यावहारिक अनुभव भी हासिल करेंगे।

इंटर्नशिप के लिए आवश्यक पात्रता

आवेदक मध्यप्रदेश का निवासी होना चाहिए।

आवेदक की आयु 18 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

जिस जिले से आवेदन किया जा रहा है, उसी जिले के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से वर्ष 2022-23, 2023-24 अथवा 2024-25 में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

इच्छुक अभ्यर्थी एमपी ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन के लिए http://eseva.mp.gov.in/cms/ लिंक पर जाकर सर्च बॉक्स में “मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेंस” विकल्प का चयन कर आवेदन किया जा सकता है।

योजना से संबंधित जानकारी सेडमैप की वेबसाइट cedmapindia.mp.gov.in/jobs पर भी उपलब्ध है।

इंटर्नशिप से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

इंटर्नशिप की अवधि एक वर्ष रहेगी।

इंटर्नशिप अवधि के दौरान नियमानुसार स्टाइपेंड दिए जाने का प्रावधान रहेगा।

आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होगी। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

18
पेज 3 / 3