बड़ी खबरें
Trending

खरगोन में संत रविदास जयंती पर कलश वंदन यात्रा का समापन : मांगलिक भवन का लोकार्पण

Vishal Choyal

2 hours ago 93 views
मांगलिक भवन का लोकार्पण

खरगोन। 10 सितंबर 2026। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर जिले में 20 अगस्त से प्रारंभ हुई कलश यात्रा जिले के विभिन्न ग्रामों एवं नगरों से होते हुए निकाली गई, जिसका समापन काला देओल मार्ग पर आयोजित किया गया।

इस यात्रा के समापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने अपने संबोधन में कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने सामाजिक समरसता एवं सद्भाव का जो संदेश दिया, उनकी यही सोच आज साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों को सहेजने में अनेक संतों एवं महापुरुषों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाए रखने तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से देशभर में कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार ने कहा कि महापुरुषों के जीवन एवं विचारों से प्रेरित होकर हमें समाज को आगे बढ़ाने की जरूरत है। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की वाणी एवं सामाजिक समरसता के संदेश को सर्वजन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।

जिला अध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे ने इस भव्य कलश यात्रा के सफल आयोजन के लिए जनजातीय कार्य विभाग एवं यात्रा टीम को बधाई दी। कार्यक्रम में जनजातीय विभाग की सहायक आयुक्त डॉ. कविता आर्य एवं सहायक संचालक महेश निशोध सहित विभागीय अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष छाया जोशी, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री नितेश नरवले, प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद शिंदे, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर भालसे, यात्रा संयोजक रेवाराम तावड़े, मांगीलाल गाडगे, शंभू सिंह मनहर, बापूसिंह परिहार, किशोर वर्मा, सुंदर बारसे, नारायण सोलंकी, लच्छीराम नागरे, सुनीता तटवाड़े, बेबी बाई मंडलोई, संतोष सोलंकी, सीमा वर्मा, पूजा ओरे, संगीता भावरे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर भालसे एवं अमित शर्मा ने किया।

Khargone MLA Balakrishna Patidar and public representatives inaugurating Sant Ravidas Manglik Bhawan in Khargone

संत रविदास मांगलिक भवन का लोकार्पण

समापन कार्यक्रम के अवसर पर विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने 05 लाख रुपये की लागत से निर्मित संत श्री रविदास मांगलिक भवन का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर अशोक बछाने, मदन कोठारे, मिश्रीलाल अर्ने, मुकेश सुरागे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

शेयर करें