सांदीपनि विद्यालयों को लेकर जिला मॉनिटरिंग समिति की बैठक : भवन निर्माण और नामांकन वृद्धि पर जोर
Vishal Choyal
बुरहानपुर। कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में जिला मॉनिटरिंग समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शाहपुर एवं बोरीबुजुर्ग स्थित सांदीपनि विद्यालयों के संचालन, भवन निर्माण, पुराने भवन के उपयोग तथा विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में शाहपुर के सांदीपनि विद्यालय के नए भवन निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकार किए जाने की जानकारी दी गई। वहीं, बोरीबुजुर्ग स्थित विद्यालय के पुराने भवन की मरम्मत कर वहां फर्नीचर एवं आवश्यक शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
दोनों विद्यालयों के संभावित विलय के संबंध में भी चर्चा की गई। इस मामले में संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए परिवहन व्यवस्था सुचारू करने और स्कूल बसों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का आकलन कर शीघ्र कार्ययोजना तैयार करने तथा नामांकन वृद्धि के लिए पालकों से संपर्क कर जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया।
कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता के साथ विद्यार्थियों की सुरक्षा और नियमित उपस्थिति सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में जिला पंचायत CEO, अपर कलेक्टर, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास, कृषि, खाद्य विभाग सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
पहली नीलामी में 8411 रुपए का भाव
ओखला में हुआ वितरण कार्यक्रम
8 सितंबर को लगेगा फिजियोथेरेपी कैंप
सौरठी बारूल और पिपलिया खुर्द में युवाओं को मिली जिम्मेदारियां
₹2 करोड़ के बजट में कमाए ₹122 करोड़ से ज्यादा
25 दुधारू पशुओं की यूनिट पर ₹42 लाख तक की लागत, कामधेनु योजना में मिलेगा अनुदान
आरोपी गिरफ्तार, 44,990 रुपये नकद बरामद
ग्रामीणों ने मिलकर मोरवाल फाटा का खतरनाक मोड़ किया साफ
11 IAS और 6 SAS अधिकारियों की नई पदस्थापना
बड़ेल (बड़वाह) हाई स्कूल में शिक्षकों का हुआ सम्मान