बड़ी खबरें
Trending

खरगोन मंडी में कपास सीजन का शुभारंभ : पहली नीलामी में 8411 रुपए का भाव

Vishal Choyal

2 hours ago 143 views
पहली नीलामी में 8411 रुपए का भाव

खरगोन, 07 सितंबर 2026। कृषि उपज मंडी खरगोन में सोमवार को नवीन कपास सीजन का शुभारंभ विधिवत कपास पूजन एवं नीलामी के साथ संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार, संतोष पाटीदार, विष्णु रघुवंशी, रवि वर्मा, मंडी सचिव शर्मिला निनामा, किसान संघ के प्रतिनिधि सहित व्यापारी एवं किसान बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम पंडित राजेंद्र परसाई द्वारा कपास का विधिवत पूजन किया गया। इसके पश्चात विधायक बालकृष्ण पाटीदार, व्यापारियों एवं मंडी सचिव की उपस्थिति में कपास की नीलामी प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

सीजन की पहली कपास की नीलामी में के.के. फाइन काट फर्म द्वारा खरगोन के अश्विन दांगी की कपास के लिए 8,411 रुपए प्रति क्विंटल का भाव प्राप्त हुआ।

इस मुहूर्त के शुभ अवसर पर मंडी में बंपर वाहनों की आवक रही, जिसमें 48 बैलगाड़ियों सहित कुल 506 वाहनों की आवक रही। मंडी में कपास का न्यूनतम भाव 5,000 रुपए, अधिकतम भाव 8,595 रुपए तथा मॉडल भाव 7,500 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

शुभारंभ कार्यक्रम में व्यापारी आशुतोष अग्रवाल, मन्नालाल जायसवाल, कल्याण अग्रवाल, गिरिराज महाजन, सुरेश गांधी, अनिल गोयल, मुकेश महाजन सहित अन्य व्यापारी एवं संबंधितजन उपस्थित रहे।

खरगोन मंडी में कपास सीजन के शुभारंभ पर मुहूर्त के दौरान उपस्थित अतिथि व्यापारी और किसान

शेयर करें

संबंधित खबरें

21
पेज 3 / 4